📅 Friday, 04 September 2026 | 02:26 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,670.62 ▲ +100.22 (+0.13%) निफ्टी 50: 23,943.15 ▲ +28.75 (+0.12%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,655 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 24°C (आंशिक बादल)
इंदौर

वृक्ष और जल, जीवन का बड़ा आधार : मंत्री श्री प्रहलाद पटेल

📅 13 June 2024, 01:15 AM ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
वृक्ष और जल, जीवन का बड़ा आधार : मंत्री श्री प्रहलाद पटेल
वृक्ष और जल, जीवन का बड़ा आधार : मंत्री श्री प्रहलाद पटेल

मंत्री श्री पटेल ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत इंदौर जिले में स्थित सात नदियों के उद्गम स्थल जानापाव में उद्गम स्थल और भगवान श्री परशुराम की जन्मस्थली पर पूजन-अर्चन किया

इंदौर.

प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री श्री प्रहलाद पटेल आज जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत इंदौर जिले के जानापाव में स्थित सात नदियों के उद्गम स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान परशुराम की जन्मस्थली तथा सात नदियों के उद्गम स्थल पर पूजन अर्चन किया।

यहां उन्होंने वृक्षारोपण भी किया। उल्लेखनीय है कि इंदौर जिले के जानापाव में यह अपने तरह का पहला एवं अनूठा स्थल है जहां से सात नदियों-चंबल, चोरल, मारल, नखेरी, कारम, अजनार और गंभीर नदियों का उद्गम हुआ है। साथ ही यह पवित्र स्थल भगवान श्री परशुराम की जन्मस्थली भी है।

कार्यक्रम में विधायक सुश्री उषा ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना मालवीय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश परसवादिया, जनपद अध्यक्ष श्री सरदार मालवीय, श्री चिन्टू वर्मा, श्री कंचन सिंह चौहान, श्री सुभाष महोदय, श्री जितेंद्र बाजडोलिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद थे। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा कलश यात्रा भी निकाली गई।

मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से जल गंगा संवर्धन अभियान के संबंध में चर्चा की। उन्हें राज्य शासन के इस महत्वपूर्ण अभियान के बारे में विस्तार से बताया और उनसे आग्रह किया कि वे इस अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं। श्री पटेल ने कहा कि जल और वृक्ष हमारे जीवन का बड़ा आधार है। इन्हें सरंक्षित करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। नदियां मानव जीवन के लिए जरूरी है। नदियाँ माँ स्वरूप है। 

विधायक सुश्री उषा ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि यह एक अलौकिक स्थल है। यह तपोभूमि है। नदियों का अद्भुत उदगम स्थल है। प्रकृति ने हमें जीने के साधन के रूप में जल, वृक्ष आदि दिये हैं। हमें वृक्ष और जल को बचाना होगा। वृक्ष और जल ईश्वर का रूप है। वृक्ष और जल से तापमान में कमी आएगी। अधिक से अधिक वृक्ष लगाये जायें। कार्यक्रम को श्री चिंटू वर्मा ने भी संबोधित किया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें