📅 Saturday, 03 October 2026 | 01:22 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.59 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.50 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
इंदौर

राम मंदिर की ओर से सांसद लालवानी को रामायण भेंट

📅 22 October 2022, 08:38 PM • ✍️ विनोद गोयल • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
राम मंदिर की ओर से सांसद लालवानी को रामायण भेंट
राम मंदिर की ओर से सांसद लालवानी को रामायण भेंट

इस बार दीपावली पर सांसद इस मंदिर में पूजा-अर्चना करने आएंगे

इंदौर : (विनोद गोयल...✍️) कनाड़िया रोड स्थित वैभव नगर इंदौर के अनूठे श्री राम मंदिर परिवार की ओर से मंदिर के संस्थापक प्रकाश बागरेचा ने सांसद शंकर लालवानी को रामायण भेंट कर उन्हें मंदिर की विशेषताएं भी बताई और दीपावली के मौके पर मंदिर पधारने की न्यौता भी दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया. 

सांसद लालवानी ने कहा कि भगवान राम के मंदिर के प्रति हर किसी की आस्था जुड़ी हुई है और राम नाम की महिमा ही ऐसी है कि उनके नाम से ही सबके काम बन जाते हैं. इस अवसर पर प्रकाश बागरेचा के साथ चतुर्भुज लालवानी, यशवंत बागरेचा, सुनील पटेल एवं मंदिर परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे. उल्लेखनीय है कि यह देश में एकमात्र ऐसा मंदिर हैं, जिसमें प्रवेश करने के पूर्व प्रत्येक व्यक्ति को 108 बार रामनाम लिखना अनिवार्य किया गया हैं. राम नाम लिखने के लिए पुस्तिका, पेन एवं बैठक की व्यवस्था मंदिर परिसर में ही उपलब्ध हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें