27 फरवरी को जिले में 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जायेगी पोलियो की दवा
इंदौर : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. सैत्या ने बताया है कि 27 फरवरी 2022 रविवार को पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत इंदौर में 0-5 वर्ष तक के लगभग पांच लाख से अधिक बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई जाएगी। इसमें मुख्यतः प्रथम दिन बूथ पर दवाई पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। छूटे हुए बच्चों को अगले दिनों में घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। मुख्यतः ध्यान माईग्रेट्री जनसंख्या, मलिन बस्ती निर्माण क्षेत्रों, घुमंतु जनसंख्या पर रहेगा। इसके साथ-साथ ही ट्रांजेक्ट स्थानों रेल्वे स्टेशन एवं बस स्टेण्ड पर 24x7 बूथ लगाए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि भारत में 2011 के बाद एक भी केस पोलियों का नहीं मिला और 2014 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया है, लेकिन भारत के पड़ोसी देश अफगानीस्तान एवं पाकिस्तान में अभी पोलियो नए केस पाए जा रहे हैं, इसलिए भारत सुरक्षात्मक कदम के तौर पर पल्स पोलियो अभियान अभी भी निरंतर चला रहा है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मोक्षदायिनी श्रीमद्भागवत कथा में पधारने हेतु आग्रह: मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष से श्री मनीष शर्मा की आत्मीय भेंट
शोक संदेश : पालीवाल समाज इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री अजातशत्रु बागोरा का आकस्मिक निधन : अंतिम यात्रा कल