📅 Thursday, 05 November 2026 | 07:58 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 79,310.01 ▲ +2,392.11 (+3.11%) • निफ्टी 50: 24,536.60 ▲ +725.80 (+3.05%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹144,450 • 🥈 चांदी (1kg): ₹194,900 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
इंदौर

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मई को

📅 28 March 2022, 09:44 PM • ✍️ Anil bagora, Sunil paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मई को
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मई को

इंदौर : कार्यपालक अध्यक्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशानुसार 14 मई 2022 को समस्त न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. प्रिंसिपल रजिस्ट्रार व सचिव उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति खण्डपीठ इंदौर श्री अजय प्रकाश मिश्र ने पालीवाल वाणी को बताया कि प्रशासनिक न्यायाधिपति श्री विवेक रूसिया के निर्देशन में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर में शनिवार 14 मई 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है.

समस्त पक्षकारों एवं अधिवक्तागणों से अनुरोध किया गया है कि उपरोक्तानुसार उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से सुलह एवं समझौते के आधार पर निराकृत कराने हेतु मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर में प्रिंसिपल रजिस्ट्रार, ओ.एस.डी/रजिस्ट्रार, रजिस्ट्रार (एम), ज्वाईन्ट रजिस्ट्रार, संबंधित सेक्शन एवं विधिक सहायता अधिकारी, उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति इंदौर से संपर्क कर अपने प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत में रखने हेतु आवेदन अथवा सूचना दे सकते हैं. लोक अदालत के माध्यम से प्रकरण का निराकरण होने पर शासन द्वारा अदा की गई कोर्ट फीस वापसी का भी प्रावधान है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें