📅 Sunday, 08 November 2026 | 01:12 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
इंदौर

indoremeripehchan : श्री श्री शारदीय नवरात्र समापन : सिंदूर खेला के साथ देवियों की विदाई

📅 03 October 2025, 09:20 PM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indoremeripehchan : श्री श्री शारदीय नवरात्र समापन : सिंदूर खेला के साथ देवियों की विदाई
indoremeripehchan : श्री श्री शारदीय नवरात्र समापन : सिंदूर खेला के साथ देवियों की विदाई

अनिल पुरोहित

इंदौर. गुरुवार को विजयादशमी पर श्री बंगाली समाज स्वर्णकार समिति द्वारा देवी देवताओं की प्रतिमाओं को अभिजात्य मुहूर्त में विसर्जन के लिए धूमधाम से विदा किया गया. इससे पूर्व बंगाली समाज की महिलाओं ने माता को सिंदूर अर्पित कर अखंड सौभाग्य की कामना की. 

बंगाली समाज स्वर्णकार समिति अध्यक्ष नीमाई चांद बैरा और सचिव विद्युत सांतरा ने बताया कि पुरोहित तापस पंडित के मार्गदर्शन में माता विसर्जन के पूर्व पूजन और बंगाली समाज की महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में सिंदूर खेला की रस्म निभाई गई, जिसमें देवी दुर्गा को सिंदूर अर्पित किया गया और फिर आपस में एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर पति की लंबी उम्र और सौभाग्य की कामना की गई. 

यह रस्म दुर्गा पूजा के समापन पर होती है और मां दुर्गा की विदाई का प्रतीक है, साथ ही यह समाज में महिलाओं की एकजुटता और प्रेम को भी दर्शाती है. सिंदूर खेला के बाद बंगाली समाजजनों ने पारम्परिक वाद्य यंत्रों पर नृत्य कर माता की आराधना की. इस मौके पर उपाध्यक्ष मृगेंद्र सामंत, सहसचिव अरुण पात्र, कोषाध्यक्ष विश्वजीत सामई, सहकोषध्यक्ष अविजित माईती, कार्यकारिणी सदस्य नृपेंन सामंत, प्रदीप माईती, दीपक समाई, विजय माजी, निताई शासमल और देवदास देवप्रधान प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें