📅 Sunday, 08 November 2026 | 01:29 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
इंदौर

indoremeripehchan : राजलक्ष्मी एस्टेट कॉलोनी रंगवासा का मामला : पीड़ित रहवासियों ने सौंपा ज्ञापन

📅 26 September 2025, 01:02 AM • ✍️ अनिल पुरोहित • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indoremeripehchan :  राजलक्ष्मी एस्टेट कॉलोनी रंगवासा का मामला : पीड़ित रहवासियों ने सौंपा ज्ञापन
indoremeripehchan : राजलक्ष्मी एस्टेट कॉलोनी रंगवासा का मामला : पीड़ित रहवासियों ने सौंपा ज्ञापन

कई महीनों से अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित 

अनिल पुरोहित

इंदौर. राजलक्ष्मी एस्टेट कॉलोनी के रहवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचा. यहां पीड़ितों ने अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर निराकरण की मांग की.

रहवासी संघ के गणेश पाटीदार ने पालीवाल वाणी को बताया कि राजलक्ष्मी एस्टेट कॉलोनी रंगवासा इंदौर में विगत 9 माह से पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति बाधित है, रेरा और टी एंड सी पी में स्वीकृत सुविधाएँ उपलब्ध ही नहीं करवाई गई. पीड़ित रहवासियों ने बताया कि राजा बाबू नीमा एवं कॉलोनी संचालक राजेन्द्र आगर द्वारा विगत 9 माह से पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति पूर्णतः बंद कर दी गई है.

इसके अतिरिक्त, जब पुलिस विभाग के माध्यम से शिकायत प्रस्तुत की गई, तब  शिकायतकर्ताओं को ही “फर्जी” बताया गया, जबकि सभी शिकायतकर्ता कॉलोनी के स्थायी निवासी हैं. इस संबंध में मंगलवार को जनसुनवाई में अपर कलेक्टर गौरव बैनल एवं कॉलोनी सेल अधिकारी एसडीएम रोशनी वर्धमान को कॉलोनी की समस्याओं से अवगत करवा, जल्द निराकरण की मांग की गई है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें