📅 Sunday, 08 November 2026 | 01:33 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
इंदौर

indoremeripehchan : अच्छे स्वास्थ्य और स्वच्छ पर्यावरण के लिए माह में कम से कम एक दिन "नो कार डे" : श्री बियाणी

📅 23 September 2025, 01:13 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indoremeripehchan : अच्छे स्वास्थ्य और स्वच्छ पर्यावरण के लिए माह में कम से कम एक दिन  "नो कार डे" : श्री बियाणी
indoremeripehchan : अच्छे स्वास्थ्य और स्वच्छ पर्यावरण के लिए माह में कम से कम एक दिन "नो कार डे" : श्री बियाणी

केन्द्रीय कर्मचारी कल्याण समन्वय समिति इंदौर

इंदौर. "नो कार डे" के अवसर पर इंदौर शहर के वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने "नो कार डे" का अमल करते हुए अपने निवासों से बाइक, साइकिल या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग किया।

इधर केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समन्वय समिति के अध्यक्ष एवं आयकर अपीलीय अधिकरण के लेखा सदस्य बी. एम. बियाणी की अपील पर केंद्रीय अधिकारी एवं कर्मचारियों ने "नो कार डे"  का पालन किया। लेखा सदस्य श्री बियाणी अपनी स्कूटी से कार्यालय आए ,तो वहीं पोस्ट मास्टर जनरल श्रीमती प्रीति अग्रवाल स्कूटी से अपने परिजन के साथ कार्यालय पहुंची।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव के अनुसार "नो कार डे " के अमल से 2023 में लगभग 80,000 लीटर ईंधन की बचत हुई तथा एक्यूआई में 18% सुधार हुआ, वर्ष 2024 में डेढ़ लाख लीटर ईंधन की बचत हुई तथा एक्यूआई में 38% सुधार हुआ। निश्चित ही यह छोटा सा प्रयास इंदौर शहर के पर्यावरण सुधार में बड़ा योगदान देगा। इस अवसर पर श्री बियाणी ने कहा कि यदि हम माह में दिन भी साईकिल या पैदल चलते है तो हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और कहीं न कहीं  पर्यावरण संरक्षण व सुधार में हमारी आहुति होगी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें