📅 Sunday, 08 November 2026 | 01:33 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
इंदौर

indoremeripehchan : यातायात पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा : नशे की हालत में चालक नो एंट्री में लाया ट्रक

📅 26 September 2025, 01:14 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indoremeripehchan : यातायात पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा : नशे की हालत में चालक नो एंट्री में लाया ट्रक
indoremeripehchan : यातायात पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा : नशे की हालत में चालक नो एंट्री में लाया ट्रक

इंदौर. शहर में सुगम सुरक्षित व सुखद यातायात हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार यातायात प्रबंधन का कार्य एवं नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार समझाईश के साथ चालानी कार्यवाही भी की जा रही है। 

25 सितंबर को दोपहर लगभग 3:30 से 4:00 बजे के बीच यातायात आरक्षक विजय जटवाल को सूचना प्राप्त हुई कि क्रमांक GJ 15 AT 1524 का ट्रक बापट चौराहे से सयाजी होटल की ओर खतरनाक तरीके से आ रहा है।

आरक्षक विजय जटवाल ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए ट्रक चालक को रोकने का प्रयास किया किंतु चालक द्वारा आदेश की अवहेलना कर वाहन आगे बढ़ा दिया गया। आरक्षक ने साहस और तत्परता से पीछा कर वाहन को रोककर थाना विजयनगर में खड़ा किया तथा तत्काल घटना से एसीपी यातायात जोन-2 श्री मनोज कुमार खत्री को अवगत कराया।

एसीपी श्री खत्री द्वारा मौके पर उपस्थित सूबेदार कासिम हुसैन रिजवी को वाहन चालक की जाँच एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। सूबेदार द्वारा ब्रीथ एनालाइज़र से परीक्षण करने पर चालक शराब के नशे में पाया गया।

  • ट्रक चालक के विरुद्ध.
  • पुलिस अधिकारी के आदेशों की अवहेलना.
  • खतरनाक तरीके से भारी मालवाहन चलाना.
  • नो-एंट्री में प्रवेश करना.
  • शराब पीकर वाहन चलाना आदि धाराओं के तहत चालान कर ट्रक को जप्त किया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान आरक्षक विजय जटवाल की सतर्कता और सूझबूझ की सराहना की गई है, जिन्होंने समय रहते भारी वाहन को नियंत्रित कर संभावित बड़ी दुर्घटना की आशंका को टाला। साथ ही सूबेदार कासिम हुसैन रिजवी द्वारा विधिसम्मत कार्यवाही कर वाहन चालक पर सख्ती से कार्रवाई की गई।

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें