इंदौर : कलेक्टर के आदेश पर तीन मदिरा दुकानें सील
📅 30 June 2022, 02:30 AM
•
✍️ Anil Bagora
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
इंदौर : (Anil Bagora...) कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देश अनुसार आबकारी विभाग द्वारा विभिन्न कंपोजिट मदिरा दुकानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। इसी के परिपेक्ष्य में विगत दिनों कंपोजिट मदिरा दुकान देवगुराडिया बायपास, देवगुराडिया और सनावदिया में निरीक्षण के दौरान भारी अनियमितता पाई गई। उक्त अनियमितताओं पर अनुज्ञापन अधिकारी द्वारा मदिरा दुकानों की अनुज्ञप्तियों को मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 31(1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निलंबित कर दिया गया है।
अनुज्ञापन अधिकारी के आदेश के पालन में मेघा इंटरप्राइजेज द्वारा संचालित उक्त तीनों मदिरा दुकानों को निलंबन अवधि के लिए आबकारी विभाग के विभिन्न दलों द्वारा सील किया गया है।
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
इंदौर नंबर वन की हकीकत : अवैध बैनर-पोस्टर हटाओ, इंदौर की सड़कों को जनता के लिए छोड़ो : रीगल पर जलेगी ‘आशा की किरण’