📅 Tuesday, 03 November 2026 | 09:40 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,250 • 🥈 चांदी (1kg): ₹184,600 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

Indore News : सफाई में नंबर 1 इंदौर को ट्रैफिक व्यवस्था में भी नंबर 1 बनाएंगे : मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय

📅 07 January 2024, 06:19 PM • ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore News : सफाई में नंबर 1 इंदौर को ट्रैफिक व्यवस्था में भी नंबर 1 बनाएंगे : मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय
Indore News : सफाई में नंबर 1 इंदौर को ट्रैफिक व्यवस्था में भी नंबर 1 बनाएंगे : मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर को मिलेगी एलिवेटेड ब्रिज की सौगात : 17 जनवरी को मुख्यमंत्री करेंगे ब्रिज निर्माण का भूमिपूजन

इंदौर :

इंदौर अब यातायात व्यवस्था के मामले में भी नंबर 1 होगा। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को जल्द ही फ्लाईओवर्स की सौगात मिलेगी। रविवार को नगर निगम दफ्तर में मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में आयोजित समीक्षा बैठक में शहर हित को लेकर अनेक निर्णय लिए गए। 

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में श्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि इंदौर में तीन साल से लंबित एलिवेटेड ब्रिज का जल्द ही निर्माण होगा। यह ब्रिज एलआईजी से नवलखा तक बनाया जाएगा। 17 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी ​एलिवेटेड ब्रिज का भूमिपूजन करेंगे। उन्होंने कहा कि इंदौर के लिए यातायात के लिहाज से यह बड़ी सौगात होगी। 

मरीमाता चौराहे पर भी बनेगा ब्रिज

इसी के साथ मरीमाता चौराहे का ब्रिज भी बनाया जाएगा। ब्रिज निर्माण में आने वाली सभी समस्याओं का निराकरण कर दिया गया है। इंदौर विकास प्राधिकरण इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करेगा। शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बड़ा गणपति पर भी एक ब्रिज के निर्माण की रूपरेखा बनाई जा रही है। 

इंदौर हमारे सपनों का दौर 

श्री विजयवर्गीय ने कहा कि मां अहिल्‍या का शहर इंदौर हमारे सपनों का एक दौर है। यह संकल्पों को सिद्धि में बदलने वाला शहर है। सफाई और खान-पान में नंबर 1 इंदौर को अब हम यातायात में भी नंबर 1 बनाएंगे। 

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित 

बैठक में सांसद शंकर लालवानी जी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव जी, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह जी, इंदौर 2 से विधायक रमेश मेंदोला जी, इंदौर 3 से विधायक गोलू शुक्ला जी, इंदौर 4 से विधायक मालिनी गौड़ जी, इंदौर 5 से विधायक महेंद्र हार्डिया जी के साथ नवागत कलेक्टर आशीष सिंह तथा नगर निगम एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें