📅 Wednesday, 30 September 2026 | 04:29 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,680 • 🥈 चांदी (1kg): ₹232,000 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
इंदौर

Indore news : लोकसभा चुनाव 2024 : क्रिटिकल बूथ क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च

📅 11 May 2024, 11:43 PM • ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore news : लोकसभा चुनाव 2024 : क्रिटिकल बूथ क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च
Indore news : लोकसभा चुनाव 2024 : क्रिटिकल बूथ क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च

इंदौर. लोकसभा चुनाव अंतिम चरण में है। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने के लिए पुलिस ने कवायद शुरू कर दी है। कल पुलिस ने जहां क्रिटिकल बूथ ज्यादा हैं, ऐसे क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। 13 तारीख को शहर में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है।

इसके लिए पुलिस ने सारी तैयारियां कर ली हैं। जहां चार हजार से अधिक लोगों को बाउंडओवर किया गया है, वहीं कल पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एडीसीपी अमरेंद्रसिंह ने बताया कि पुलिस ने कल ऐसे क्षेत्र, जहां क्रिटिकल बूथ ज्यादा हैं,

वहां फ्लैग मार्च निकाला। खजराना, एमआईजी, परदेशीपुरा में एडीसीपी खुद मिजोरम की दो कंपनियों के साथ फ्लैग मार्च में शामिल हुए। ऐसे ही फ्लैग मार्च अन्य थाना क्षेत्र में भी निकाले गए, जहां क्रिटिकल बूथ ज्यादा हैं। ग्रामीण क्षेत्र में भी कल पुलिस ने कुछ स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें