📅 Saturday, 24 October 2026 | 02:23 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.56 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.65 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,840 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर नगर निगम कर्मचारियों को 4 प्रतिशत बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अप्रैल माह के वेतन के साथ मिलेगा

📅 22 March 2024, 12:52 AM • ✍️ Anil Bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर नगर निगम कर्मचारियों को 4 प्रतिशत बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अप्रैल माह के वेतन के साथ मिलेगा
इंदौर नगर निगम कर्मचारियों को 4 प्रतिशत बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अप्रैल माह के वेतन के साथ मिलेगा

इंदौर. 

नगर पालिक निगम कर्मचारियों को 4 प्रतिशत बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अप्रैल माह 2024 वेतन के साथ मिलेगा. वही कर्मचारियों को मिलने वाले वेतन में देरी से मिलने पर निगम आयुक्त आला अधिकारियों के प्रति नाराज दिखाई दिए. निगम आयुक्त ने अप्रैल माह से प्रतिमहा कह पहली तारीख को वेतन देने के निर्देश देते हुए आदेश जारी किए.

मध्य प्रदेश शासन के आदेश अनुसार नगर निगम कर्मचारियों को भी गत 1 जुलाई 2023 से 4 प्रतिशत बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देने की स्वीकृति निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने प्रदान कर दी है, आदेश अनुसार निगम कर्मचारियों को इस मार्च माह के वेतन के साथ 4 प्रतिशत बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलने से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को लगभग ₹ 1,000 तक तथा तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को 1 से 2 हजार रुपए तक बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा. 

इसी प्रकार निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने निगम के सभी स्थाई ,विनिमित एवं मस्टर कर्मचारी को प्रति महा की पहली तारीख को वेतन भुगतान करने के भी आदेश जारी किए हैं.       

उक्त मांग स्वीकृत करने पर नगर निगम कर्मचारी परिषद अध्यक्ष सुनील बंसल, राजेंद्र कुमार यादव, भरत सिंह चौहान, प्रवीण तिवारी, देव कुमार, रजनीश शर्मा, मधु तिवारी, अजय सोनकर, अनिल यादव, राजेश सोनकर, केदार यादव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महापौर पुष्पमित्र भार्गव एवं निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा का हार्दिक आभार व्यक्त किया है. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें