इंदौर
Indore City : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी गिरफ्तार : पुलिस ने ठगी गई ₹10 लाख की राशि फ्रीज करवाई
indoremeripehchan.in
इंदौर. थाना भंवरकुआ पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाली गैंग का खुलासा कर, विभिन्न राज्यों से 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ठगी गई ₹10 लाख की राशि भी फ्रीज करवाई है।
आरोपी डमी एप्लीकेशन के माध्यम से शेयर ट्रेंडिग कराकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपियों को बीङ (महाराष्ट), उडीसा व देवास से बंदी बनाया गया।
पुलिस थाना भंवरकुआ पर बीती 28 जनवरी 2026 को फरियादी सचिन गुप्ता ने ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसका कहना था कि उसे फेसबुक पर एक पोस्ट दिखाई दी जिसमें इन्वेस्टमेंट टिप्स के बारे में बताया गया था। फरियादी द्वारा लिंक पर क्लिक करने पर एक व्हाट्सएप ग्रुप ओपन हुआ जिसमें फरियादी को शेयर मार्केट की टिप्स दी गई।
शुरुआत में फरियादी को प्रॉफिट दिखाया गया। इसके बाद फरियादी को यह बोलकर की आपकी एप्लीकेशन से बुक में ट्रेडिंग नहीं हो सकती इसके लिए हमारे एप्लीकेशन पर लॉगिन करना होगा। उसके बाद फरियादी को एक डमी एप्लीकेशन प्रोवाइड की गई जिसमें लॉगिन करने पर फरियादी को बड़ी-बड़ी कंपनियों के बहुत कम दाम में लॉट बुक करवाए गए।
फरियादी को कहा गया कि कंपनी के लॉट आपको अलॉट हो गए हैं, आपको पूरा पेमेंट अभी करना होगा वरना आपका सारा पैसा डूब जाएगा। इस तरह से कुछ कुछ दिनों के अंदर फरियादी से लगभग 93,00000/- रूपये डमी एप्लीकेशन के माध्यम से विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवाए गए। एप्लीकेशन में देखने पर फरियादी को लगभग चार करोड रुपए का फायदा दिखाया गया परंतु पैसा विड्रोल करने पर कोई भी पैसा नहीं आया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना भंवरकुआ जिला इंदौर पर अपराध क्रमांक 107/2026 धारा 318(4) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फरियादी द्वारा विभिन्न खातों में डाले गए कुल 10 लाख रूपये को फ्रीज कराया गया। प्रकरण मे जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि आरोपी अपना खाता व लिंक सिम अग्रिम फायनेसिंयल फ्रॉड के लिये कुछ प्रतिशत के कमीशन पर बेच देते है। जिस पर पुलिस टीम व्दारा कार्रवाई करते हुए खाता धारक व सह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
अपराध पंजीबध्द के बाद WhatsApp group एवं जिन लोगों द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से फरियादी से संपर्क किया था, उन नंबर की जानकारी प्राप्त करने पर पता चला की सभी खाते कंबोडिया से संचालित किए जा रहे थे। विभिन्न खातों की जानकारी संबंधित बैंकों से प्राप्त कर आरोपियों के पतारसी हेतु टीमों को विभिन्न राज्यों में भेजा गया। खाता संचालक ने फर्जी एकाउंट खुलवाए।
सभी आरोपी एक दूसरे से टेलीग्राम के माध्यम से संपर्क में थे। उक्त आरोपियों को तकनीकि जांच के आधार पर विभिन्न राज्यों से उन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं तथा अन्य वारदात के संबंध में भी पूछताछ की जा रही हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम विशाल चौहान उम्र 25 साल नि जुनाबझार रोङ बङार माजलगांव जिला बीङ महाराष्ट्र, गणेश राव उम्र 23 वर्ष नि. जहांपुर पोस्ट हिवरा तहसील मजलगांव जिला बीड महाराष्ट्र, आशीष पंवार उम्र 41 साल नि 41 शिवाजी नगर कोठी रोड जिला देवास, नैवेद्य सिरोंजा उम्र 20 साल नि ग्राम टोककला थाना टोकखुर्द जिला देवास और श्मिरंजन उम्र 24 साल नि ग्राम मडीपुर तहसील कनास जिला पुरी उडीसा होना बताए गए हैं।





