देश-विदेश
अमेरिका और ईरान युद्ध फिर भड़काः ईरान ने तीन देशों में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर बैलिस्टिक मिसाइलें-ड्रोन दागीं
indoremeripehchan.in
अमेरिका/ईरान.
अमेरिका और ईरान शांति समझौता के बीच एक बार फिर दोनों देशों के बीच युद्ध भड़क गया है। ईरान ने बुधवार को खाड़ी के तीन देशों पर एक साथ हमला किया। ईरान ने कुवैत, इराक और बहरीन (Kuwait, Iraq and Bahrain) में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से हमला किया।
हालांकि एयर डिफेंस सिस्टम ने इन हमलों को नाकाम कर दिया। ईरान के हमले का अमनेरिका ने भी जवाब दिया है। अमेरिका ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान के केशम आईलैंड और अन्य सैन्य ठिकानों पर अटैक किए। अमेरिकी सेना (US Army) सने ईरान के केशम आईलैंड स्थित एक कम्युनिकेशन्स टावर पर अटैक किया। अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पूरे खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है।
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स यानी आईआरजीसी (IRGC) का दावा है कि उसने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के हेडक्वार्टर, एयरबेस और हेलीकॉप्टरों पर हमला किया। वहीं ईरान के सरकारी टीवी चैनल IRIB ने दावा किया कि अमेरिका की ओर से फारस की खाड़ी, होर्मुज स्ट्रेट और केश्म आइलैंड के आसपास हुए हमलों के जवाब में कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। हालांकि इस दावे की अभी तक किसी इंडिपेंडेंस सोर्स ने पुष्टि नहीं की है।
ईरानी सशस्त्र बलों और वहां के सरकारी मीडिया ने अमेरिका को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि हमने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर हमारे खिलाफ कोई आक्रामक कार्रवाई हुई, तो हमारा जवाब बेहद अलग और बहुत गंभीर होगा। आज रात हमने अपनी बात सच साबित कर दिखाई है। ईरानी सेना ने दावा किया कि उसने मिसाइलों और ड्रोनों की मदद से बहरीन में मौजूद अमेरिकी नौसेना के ‘पांचवें बेड़े’ के मुख्यालय और क्षेत्र में एक अमेरिकी एयर बेस पर बड़ा और सफल हमला किया है। हालांकि अमेरिकी सेना ने ईरान के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है।
यूएस ने ईरान को दावे को गलत बताया
इधर US सेंट्रल कमांड ने बयान जारी कर कहा कि तेहरान ने अपने पड़ोसी देशों में पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए, यह सभी नाकाम रहे। कुवैत में ईरान की दागी गई मिसाइलें या तो टारगेट तक नहीं पहुंच पाईं या उनको रास्ते में ही नष्ट कर दिया गया। इसी तरह बहरीन पर भी दागी गई 3 मिसाइलों को मार गिराया गया। यूएस सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स का दावा है कि उन्होंने आज बहरीन में U.S. 5th फ्लीट हेडक्वार्टर और उस इलाके में एक U.S. एयर बेस पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया। यह पूरी तरह से गलत है। अमेरिकी सेना पर ईरान के सभी हमले नाकाम रहे। U.S. सेना चौकन्नी है और ईरान के बेवजह हमले से बचने के लिए तैयार है।
कुवैत सेना की एडवाइजरी
हमले के बाद कुवैत में अलार्म बज रहे हैं। लोगों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने का निर्देश जारी किया है। कुवैत सेना ने लोगों के लिए एक और चेतावनी जारी की है। कुवैत सेना ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- अगर कहीं मिसाइल, ड्रोन या उनके टुकड़े गिरे हुए दिखाई दें तो लोग उनके पास न जाएं और उन्हें हाथ न लगाएं। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे मलबे से लोगों की जान को खतरा हो सकता है। रक्षा मंत्रालय ने अपील की कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु मिले तो तुरंत इमरजेंसी नंबर पर सूचना दें।
تتصدى حالياً الدفاعات الجوية الكويتية لهجمات صاروخية وطائرات مسيرة معادية.
تنوه رئاسة الأركان العامة للجيش أن أصوات الانفجارات إن سمعت فهي نتيجة اعتراض منظومات الدفاع الجوي للهجمات المعادية.
يرجى من الجميع التقيد بتعليمات الأمن والسلامة الصادرة عن الجهات المختصة.… pic.twitter.com/us5KIAGcih
— KUWAIT ARMY – الجيش الكويتي (@KuwaitArmyGHQ) June 2, 2026





