अहिल्या उत्सव के दिन जिला व सत्र न्यायालय इंदौर में आधे-दिन का स्थानीय अवकाश घोषित
अभिभाषक संघ, इंदौर के अध्यक्ष श्री गोपाल कचोलिया ने पालीवाल वाणी को बताया कि जिला व सत्र न्यायालय, इंदौर के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश ने अहिल्या उत्सव के उपलक्ष्य में आधे-दिन (अर्द्ध दिवस) का स्थानीय अवकाश घोषित किया है. जिला व सत्र न्यायालय, इंदौर और उसके अधीनस्थ न्यायालयों में दिनांक 13 सितंबर 2023 अहिल्या-उत्सव के दिन आधे दिन का अवकाश रहेगा.
श्री गोपाल कचोलिया अभिभाषक ने आगे बताया कि अहिल्या उत्सव के दिन जिला व सत्र न्यायालय इंदौर और उसके अधीनस्थ न्यायालयों में न्यायालय का कामकाज का समय प्रात : 10 : 00 बजे से 1 : 30 तक रहेगा.
गौरतलब है कि अहिल्या-उत्सव का अर्द्ध दिवस का स्थानीय अवकाश केवल जिला व सत्र न्यायालय इंदौर और उसके अधीनस्थ न्यायालयों हेतु रहेगा. मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर में अहिल्या उत्सव का अर्द्ध दिवस का स्थानीय अवकाश नहीं रहेगा. उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर में रोजाना की तरह पूरे दिन काम काज होगा.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मोक्षदायिनी श्रीमद्भागवत कथा में पधारने हेतु आग्रह: मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष से श्री मनीष शर्मा की आत्मीय भेंट
शोक संदेश : पालीवाल समाज इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री अजातशत्रु बागोरा का आकस्मिक निधन : अंतिम यात्रा कल