📅 Sunday, 25 October 2026 | 06:48 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
इंदौर

व्हीलचेयर पर दिव्यांगजन खेलेंगे क्रिकेट : प्रतियोगिता अगले माह

📅 18 November 2020, 10:19 PM • ✍️ paliwalwani.com • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
व्हीलचेयर पर दिव्यांगजन खेलेंगे क्रिकेट : प्रतियोगिता अगले माह
व्हीलचेयर पर दिव्यांगजन खेलेंगे क्रिकेट : प्रतियोगिता अगले माह

इंदौर । दिव्यांगजनों के लिये इंदौर में अगले माह दिसम्बर के पहले सप्ताह में व्हीलचेयर पर क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता के लिये कोविड को देखते हुये व्यापक तैयारियां की जा रही है। व्हीलचेयर क्रिकेट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा इंदौर में 2 एवं 3 दिसम्बर, 2020 को स्थानीय आईटीआई ग्राउण्ड पर व्हीलचेयर क्रिकेट खेला जायेगा। इस हेतु संयुक्त संचालक समाजिक न्याय श्रीमती सुचिता तिर्की द्वारा जिला खेल अधिकारी श्री जोसेफ बक्सला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, तथा निम्न विभाग या संस्थाओं को अपेक्षित सहयोग किये जाने हेतु अधिकृत किया गया है। जारी आदेशानुसार प्राचार्य आईटीआई को आईटीआई ग्राउण्ड उपलब्ध करवाना, झोनल अधिकारी झोन क्रमांक-5 सुखलिया झोनल कार्यालय नगर निगम को आईटीआई ग्राउण्ड की साफ-सफाई एवं मैदान का समतलीकरण, प्रतियोगिता में आने वाले प्रतिभागियों एवं दर्शकों के लिये स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, अस्थाई शौचालय की व्यवस्था करवाना, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक को प्रतियोगिता स्थल पर आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था, कोविड-19 के तहत अपेक्षित मास्क, सेनेटाइजर इत्यादि की व्यवस्था, अधीक्षक अस्थिबाधितार्थ बाल गृह को प्रतियोगिता में आने वाले दिव्यांग प्रतिभागियों के रुकने हेतु सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए आवास व्यवस्था करना, श्री संजय लॉखण्डे विकास अधिकारी राष्ट्रीय दृष्टिहीन कल्याण संघ को व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन का अपेक्षित समुचित सहयोग प्रदान करना एवं प्रतियोगिता संपन्न करवाने का दायित्व सौंपा गया है। जिला खेल अधिकारी जिला नोडल अधिकारी बतौर व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन को अपेक्षित सहयोग प्रदान करेंगे। प्रतियोगिता में कोविड-19 के प्रावधान अनुसार सीमित संख्या में प्रतियोगी भाग ले सकेंगे तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जायेगा, सभी खिलाडीगण मास्क लगाकर भाग लेगें।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें