विधायक श्री संजय शुक्ला को दी जन्मदिन की बधाई-सेवाकार्य के लिए भाभीजी का किया सम्मान
📅 25 May 2021, 03:17 PM
•
✍️ paliwalwani.com
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
इंदौर. राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पंड़ित संजय जोशी ने आज अपनी टीम के साथ विधायक श्री संजय शुक्ला के जन्मोत्सव पर हार्दिक बधाई दी. इस मौके पर जब टीम उनके निवास पर पहुंची तो विधायक महोदय ने अपना जन्मदिन सामाजिक सेवाकार्य के प्रति सजग रहकर मनाव सेवा के लिए विभिन्न स्थलों पर निकल गए. दुरभाष पर जन्मदिन की शुभकामना देने के बाद सामाजिक स्तर पर हर समय विधायक महोदय का कदम से कदम मिलाकर सहयोग करने पर आदरणीया भाभीजी अंजली संजय शुक्ला का अभिनंदन एवं स्वागत कर सम्मान किया गया. इस अवसर पर भाभीजी ने संगठन के पदाधिकारियों से कहा कि कोरोना काल में पीड़ित मरीजों की मदद करने के लिए हर संभव मदद करें. इस मौके पर कई लोग मौजूद थे.

📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
इंदौर के लोकप्रिय युवा समाजसेवी और 'ट्रैफिक मित्र महाअभियान' के संयोजक श्री ऋषभ बागोरा का जन्मदिन आज