अमिताभ बच्चन कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के उद्घाटन में शामिल होंगे...!
इंदौर :
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में आपको मेडिकल फैसिलिटी भी काफी अब्बल दर्जे की देखने को मिलती है। ऐसे में कुछ समय पहले ही इंदौर शहर में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल बनकर तैयार हुआ है, जिसमें आपको मेडिकल इमरजेंसी से जुड़ी हर एक फैसिलिटी मिल जाएगी।
बता दें कि कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के उद्घाटन के लिए पहले अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी इंदौर पहुंचे थे। बॉलीवुड फिल्मों के महानायक की उपाधि प्राप्त कर चुके अमिताभ बच्चन अनिल अंबानी और टीना अंबानी के साथ 17 जनवरी 2023 को शहर में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल का उद्घाटन करने के लिए आ सकते हैं?
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन अंबानी परिवार से काफी ज्यादा जुड़े हुए हैं। अंबानी परिवार में होने वाले हर प्रोग्राम में आपको महानायक उपस्थित नजर आते हैं। हालांकि खबर यह भी है कि इस दौरान कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल उद्घाटन के दौरान प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान और कोकिलाबेन अंबानी वर्चुअल तरीके से मौजूद रहेंगे।
इंदौर में इतने बड़े हॉस्पिटल का उद्घाटन होने के बाद मेडिकल इमरजेंसी के क्षेत्र में भी इंदौर काफी अब्बल दर्जे पर पहुंच जाएगा। इस अस्पताल के शुरू होने के बाद बीमारियों के लिए लोगों को शहर से बाहर जाना पड़ता था।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पुष्य नक्षत्र पर दोगुनी होगी समृद्धि, रतलाम ज्वेलर्स के साथ : हर डिज़ाइन है कुछ खास और हर जेवर में है राजसी एहसास
नानाभाई ज्वेलर्स' के अद्वितीय आभूषणों के साथ इस पावन पुष्य नक्षत्र पर अपने जीवन में लाएं अक्षय समृद्धि और अप्रतिम सौंदर्य