दिसंबर : 12 दिन बैंकों में नहीं होगा काम, जानें कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
इस साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर में 12 दिनों के लिए कामकाज प्रभावित होगा। यानी बैंकों में 12 दिनों के लिए कामकाज ठप रहेगा। हालाकि देश में कई वजहों से अलग-अलग जगहों पर 6 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इसके अलावा 4 रविवार और 2 शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। इस हिसाब से दिसंबर माह में कुल 12 छुट्टियां रहेंगी। अगर आपका भी इन बैंकों में कोई काम है या आप इस महीने बैंक से जरुरी कोई काम करना चाहते हैं तो आपके लिए यह खबर महत्वपूर्ण होने वाली है। यहां बताया जा रहा कि किस- किस दिन बैंक में छुट्टियां रहेंगी।
इस दिन यहां बंद रहेंगे बैंक
आइजोल में लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक
मिजोरम की राजधानी आइजोल में बैंकों में लगातार 4 दिन कामकाज प्रभावित रहेगा। यहां 24 से 27 दिसंबर तक बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में लोगों को यहां परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए यहां जिन लोगों को बैंक संबंधी कोई काम करना हो तो वे 24 दिसंबर से पहले निपटा लें।
6 दिन रविवार और शनिवार को बैंक बंद रहेंगे
साल के आखिरी महीने में 6 छुट्टियां शनिवार व रविवार को रहेंगी। इसमें चार ऑफ रविवार की हैं और दो शनिवार की वजह से बैंकों की अवकाश है। बता दें कि देश में दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक का अवकाश रहता है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।