व्हाट्सप्प ने जनवरी में 29 लाख भारतीय अकाउंट किए ब्लॉक : क्यों बैन हुए खाते
नई दिल्ली :
व्हाट्सएप ने जनवरी के महीने में 29 लाख भारतीय खातों पर प्रतिबंध लगा दिया माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने आज जारी अपनी उपयोगकर्ता सुरक्षा मासिक रिपोर्ट में यह कहा सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 के अनुसार हर महीने की पहली तारीख को भारत की मासिक रिपोर्ट जारी की जाती है। सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी ने कहा कि उसने भारत के कानूनों या व्हाट्सएप की सेवा की शर्तों का उल्लंघन करने के लिए अपनी रोकथाम और पहचान विधियों के माध्यम से खातों पर कार्रवाई की।
WhatsApp ने कहा है कि जनवरी में भारत में 29 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह आंकड़ा पिछले साल दिसंबर में बंद किए गए 36.77 लाख खातों से काफी कम है। कंपनी ने यह कदम आईटी एक्ट 2021 के अनुपालन में उठाया है।
व्हाट्सएप ने कहा कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर हानिकारक व्यवहार को रोकने के लिए टूल्स और संसाधनों का इस्तेमाल करता है। कंपनी ने कहा कि यह विशेष रूप से रोकथाम पर केंद्रित है क्योंकि यह हानिकारक गतिविधि को पहले स्थान पर होने से रोकने में विश्वास करता है।
क्यों बैन हुए खाते
देश में वॉट्सऐप के 500 मिलियन यूजर्स हैं। मेटा के प्रवक्ता ने कहा है कि फेक अकाउंट्स के खिलाफ जनवरी में 1,461 शिकायतें प्राप्त हुईं। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि हमने इस मंच को किसी भी तरह के गलत प्रयोजन और दुर्व्यवहार से बचाने के लिए खुद निवारक कार्रवाई की।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
अभिषेक वशिष्ठ की प्रेरक कहानी : कभी 1 नंबर से टूटा सपना, फिर UPSC में हासिल की AIR 14! सरकारी स्कूल से IAS तक का सफर
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया
कच्चे माल और प्रमुख जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से एफएमसीजी के परिचालन मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव पड़ने की आशंका