📅 Thursday, 22 October 2026 | 03:34 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,275.85 ▼ -577.05 (-0.78%) • निफ्टी 50: 22,666.55 ▼ -222.35 (-0.97%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹207,200 • 🌤️ उज्जैन: 31°C (हल्के बादल)
दिल्ली

OYO होटल में नहीं जा सकेंगे अविवाहित जोड़े : कपल्‍स को दिखाना होगा मैरिज सर्टिफिकेट..! लागू हो गए नए नियम

📅 05 January 2025, 08:17 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
OYO होटल में नहीं जा सकेंगे अविवाहित जोड़े : कपल्‍स को दिखाना होगा मैरिज सर्टिफिकेट..! लागू हो गए नए नियम
OYO होटल में नहीं जा सकेंगे अविवाहित जोड़े : कपल्‍स को दिखाना होगा मैरिज सर्टिफिकेट..! लागू हो गए नए नियम

नई दिल्‍ली. होटल बुकिंग कंपनी OYO ने अपने साथ जुड़े होटलों के लिए नए चेक-इन नियम लागू कर दिए हैं. नए नियमों के अनुसार, ओयो होटलों में अविवाहित जोड़ों को अब रूम नहीं दिए जाएंगे. यानी सिर्फ पति-पत्नी ही होटल में कमरा ले सकेंगे. इस नियम को सबसे पहले मेरठ में लागू किया गया है.

इस नियम के असर और फीडबैक के आधार पर इसे अन्य शहरों में भी लागू किया जा सकता है. संशोधित नीति के तहत, सभी जोड़ों को ‘चेक-इन’ के समय अपने रिश्ते का वैध प्रमाण देने के लिए कहा जाएगा. इसमें ऑनलाइन की गई बुकिंग भी शामिल है.

OYO ने अविवाहित जोड़ों की बुकिंग को अस्वीकार करने का अधिकार दिया

कंपनी ने कहा कि ओयो ने अपने भागीदार होटलों को स्थानीय सामाजिक संवेदनशीलता के साथ तालमेल बिठाते हुए अपने विवेक के आधार पर अविवाहित जोड़ों की बुकिंग को अस्वीकार करने का अधिकार दिया है. OYO ने अपने पार्टनर होटलों को मेरठ में तुरंत प्रभाव से इस नियम को लागू करने का निर्देश दिया है. कंपनी का कहना है कि मेरठ और कुछ अन्य शहरों के नागरिक समूहों और स्थानीय निवासियों ने OYO से अविवाहित जोड़ों को चेक-इन करने से रोकने की मांग की थी.

व्‍यक्तिगत स्‍वतंत्रता का सम्‍मान

ओयो उत्तर भारत के क्षेत्र प्रमुख पावस शर्मा ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ओयो सुरक्षित और जिम्मेदार आतिथ्य प्रथाओं को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. हम व्यक्तिगत स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं, लेकिन साथ ही हम इन बाजारों में कानून प्रवर्तन और नागरिक समाज समूहों की बात सुनने और उनके साथ काम करने की अपनी जिम्मेदारी को भी पहचानते हैं.’’

कंपनी अविवाहित जोड़ों को चेक-इन सुविधा न देने की इस नीति और इसके प्रभाव की समय-समय पर समीक्षा करती रहेगी. OYO ने कहा कि यह नया नियम ब्रांड को फैमिली, स्टूडेंट्स, बिजनेस टूरिज्म वाले टूरिस्टों, धार्मिक टूरिस्टों और सोलो ट्रेवेलर्स के लिए एक सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प के रूप में पेश करने का हिस्सा है.

(भाषा इनपुट के साथ)

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें