📅 Thursday, 22 October 2026 | 10:03 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,249.39 ▼ -603.51 (-0.82%) • निफ्टी 50: 22,687.65 ▼ -201.25 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹142,730 • 🥈 चांदी (1kg): ₹204,800 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
दिल्ली

whatsapp पर ‘‘विकसित भारत’’ संदेश को साझा करना तुरंत बंद करें' : निर्वाचन आयोग

📅 21 March 2024, 07:27 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
whatsapp पर ‘‘विकसित भारत’’ संदेश को साझा करना तुरंत बंद करें' : निर्वाचन आयोग
whatsapp पर ‘‘विकसित भारत’’ संदेश को साझा करना तुरंत बंद करें' : निर्वाचन आयोग

नई दिल्ली : (RNI) निर्वाचन आयोग ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह 'विकसित भारत संपर्क' के तहत व्हाट्सएप संदेश भेजना तुरंत बंद करे. बीते दिन बड़ी संख्या में लोगों को 'विकसित भारत संपर्क' के तहत व्हाट्सएप संदेश भेजे गए थे. 

इसका मकसद सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना है. मामले की शिकायत मिलने के बाद चुनाव आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को इस संबंध में निर्देश जारी किए. चुनाव आयोग ने कहा कि यह कदम चुनाव में समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है. यह आयोग की ओर से उठाए जा रहे जरूरी कदमों का हिस्सा है. आयोग ने मंत्रालय से इस मामले पर अनुपालन रिपोर्ट भी मांगी है.

मंत्रालय ने आयोग को सूचित किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पत्र के साथ जारी संदेश 16 मार्च 2024 को आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले भेजे गए थे. कुछ संदेश शायद नेटवर्क संबंधी कारणों की वजह से कुछ लोगों तक देरी से पहुंचे. आयोग को कई शिकायतें मिली थीं कि आम चुनाव 2024 की घोषणा और आचार संहिता लागू होने के बावजूद सरकार की योजनाओं को बताने वाले संदेश अभी भी आम जनता के फोन पर भेजे जा रहे हैं. कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने इस संदेश पर आपत्ति जताई थी। दोनों ने आयोग से कार्रवाई करने की मांग की थी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें