दिल्ली में 1 सितंबर से 9वीं से 12वीं और 8 सितंबर से छठवीं से आठवीं तक के स्कूल खुलेंगे
नई दिल्ली. दिल्ली में चरणबद्ध तरीके से स्कूल खोले जाएंगे. सूत्रों के मुताबिक, डीडीएमए की मीटिंग में यह फैसला लिया गया है. दिल्ली में 1 सितंबर से 9वीं से 12वीं तक और 8 सितंबर से छठवीं से आठवीं तक के स्कूल खुलेंगे. दिल्ली में स्कूल खोले जाने की चर्चा को लेकर आज दिल्ली डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथारिटी (डीडीएमए) की बैठक बुलाई गई थी. डीडीएमए द्वारा बनाई गई कमेटी ने स्कूल खोलने को लेकर सिफारिश की थी.
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, “तय हुआ है कि 1 सितंबर से 9-12 कक्षा के बच्चों के लिये स्कूल खोले जा रहे हैं. सभी यूनिवर्सिटी और कोचिंग सेंटर खोले जाएंगे. स्कूल भेजने में अभिभावकों की सहमति ज़रूरी होगी. कोई अगर नहीं आता है तो उसे अबसेंट नहीं दिखाया जाएगा. हमने लोगों से राय मांगी थी जिसमें 70% लोगों ने कहा था कि स्कूल खोल देने चाहिये. पिछले एक महीने में सरकारी स्कूल का 98% टीचर और पूरा स्टाफ़ कम से कम एक डोज ले चुका है. प्राइवेट स्कूलों में भी ये किया जा रहा है. कोशिश है कि सभी लोग वैक्सीनेटे रहे. पूरी व्यवस्था और पूरी तैयारी के साथ स्कूल खोलने की तैयारी है.”
उन्होंने आगे कहा, “शिक्षण संस्थानों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो. किसी भी बच्चे को स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा. पॉजिविटी रेट कई हफ्तों से नीचे चल रहा है. शिक्षा को काफी नुकसान हो चुका है. ऑनलाइन एजुकेशन कभी भी स्कूलों की पढ़ाई का मुकाबला नहीं कर सकती.”
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मोदी के बाद ट्रंप और नेतन्याहू भी मछार से बात करने को इच्छुक : हनुमान चालीसा के पाठ से शक्ति और बुद्धि मिली
विजय कुमार दास की याचिका पर केंद्र का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, 237 पर्यावरण मंजूरियों पर SEIAA को मेरिट के आधार पर फैसला लेने की बात
प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, कांग्रेस ज्वाइन : कांग्रेस में शामिल होने के लिए कई दिग्गज दौड़ में...मध्यप्रदेश में कई शामिल होगे नेता