राजनीति हलचल : उत्तराखंड में धामी की ताजपोशी से भाजपा में संकट, सतपाल महाराज पहुंचे दिल्ली
उत्तराखंड़. भारतीय जनता पार्टी में आजकल कुछ भी ठीक नहीं चल रहा हैं. उधमसिंह नगर जिले के खटीमा से दो बार के भाजपा विधायक पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री बनाते ही भाजपा में उठापटक तेज हो गई. मीडिया सूत्रों के अनुसार सतपाल महाराज दिल्ली कूच कर गये हैं, बताया जा रहा है कि उनके साथ 35 विधायक हैं, जो इस्तीफा देने के मूड में नजर आ रहे हैं. हरक सिंह रावत भी दिल्ली पहुंचे हैं. इधर पुष्कर सिंह ने पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत से भेंट की है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि गृह मंत्री अमित शाह ने सतपाल महाराज और हरक सिंह रावत से बात की है. गृह मंत्री ने दोनों नेताओं से अपील की है कि वे नये मुख्यमंत्री के साथ सहयोग करें. भाजपा से जुड़े कुछ और वरिष्ठ नेता भी इस निर्णय से सहज नहीं हैं. कई वरिष्ठ मंत्री धामी के अधीन मंत्री बनने से खुश नहीं हैं. सतपाल महाराज की गृह मंत्री से बातचीत हो चुकी है. इसके बाद भी वे दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं. हालांकि अब शाम को शपथ में कितने पुराने मंत्री शपथ लेंगे इसपर सभी की नजर हैं. इधर तीरथ सिंह रावत सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे बंशीधर भगत ने कहा है कि सारी खबरें केवल अफवाह हैं, पार्टी के सभी नेता एकजुट हैं. भाजपा एमएलए धन सिंह रावत ने भी कहा है कि उत्तराखंड में सभी इस फैसले से खुश हैं. लेकिन सूत्रों के कई वरिष्ठ भाजपा नेता पार्टी आलाकामन से खुश नहीं हैं. सतपाल महाराज कुछ बड़ा कदम उठाकर भाजपा को मुश्किल में डाल सकते हैं. इसीलिए गृहममंत्री अमित शाह ने सतपाल से बातचीत कर संशय बनाएं रखने की बात कहीं. जो सतपाल महाराज को राज नहीं आ रही हैं, और अभी दिल्ली में बैठे हुए हैं.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
राहुल गांधी की CEC ज्ञानेश कुमार को खुली चेतावनी : मॉक संसद में प्रस्ताव पारित, विपक्ष का अभियान तेज
क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम? : धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं? इन 4 बातों का रखें ध्यान
डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त - 'ग्राहक की गलती नहीं तो बैंक देगा पूरा पैसा, मोबाइल तोड़ो और बचो'
एक नवंबर को रामलीला मैदान में लाखों की भीड़ में ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से बर्खास्त करने की घोषणा राहुल गांधी करेंगे