काफी किरकिरी झलने के बाद मंत्री राजेंद्र गौतम का इस्तीफा
दिल्ली : दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा (BJP) आमने-सामने आ गई है. भाजपा ने देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम पर निशाना साधा है. इसे लेकर हिंदू संगठनों ने राजेंद्र गौतम के खिलाफ भगवा झंडा लगाया और नारेबाजी की. काफी किरकिरी झलने के बाद अंत में केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने इस्तीफा दे दिया है.
बताया जा रहा है कि राजेंद्र पाल गौतम ने बौद्ध महासभा में हिंदू देवी-देवताओं को नहीं मानने की शपथ ली थी. इस कार्यक्रम में शपथ लेने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. इसके बाद भाजपा ने राजेंद्र गौतम को हिंदू विरोधी बताया था. इस मामले को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल भी राजेंद्र पाल गौतम से नाखुश थे. चारों ओर से घिरने के बाद राजेंद्र पाल गौतम ने अपना इस्तीफा सीएम अरविंद केजरीवाल को भेज दिया है.
आपको बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने वीडियो का हवाला देते हुए आरोप लगाया था कि मंत्री राजेंद्र पाल ने हिन्दुओं का अपमान किया है. अगर अरविंद केजरीवाल अपने आपको वास्तव में धर्मनिरपेक्ष, सच्चा और ईमानदार मानते हैं तो उन्हें बिना किसी देर के 24 घंटे के अंदर राजेंद्र पाल गौतम को अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए. ऐसे व्यक्ति को तो आम आदमी पार्टी को अपने राजनीतिक दल में भी नहीं रखना चाहिए.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
एक नवंबर को रामलीला मैदान में लाखों की भीड़ में ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से बर्खास्त करने की घोषणा राहुल गांधी करेंगे
अभिषेक वशिष्ठ की प्रेरक कहानी : कभी 1 नंबर से टूटा सपना, फिर UPSC में हासिल की AIR 14! सरकारी स्कूल से IAS तक का सफर
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया