सत्र शुरू होने से ठीक पहले ऐसी रिपोर्ट आयी - यह भारत को बदनाम करने की साजिश, आप क्रोनोलॉजी समझिए : अमित शाह
नई दिल्ली । जासूसी केस की गूंज संसद तक पहुंच गई है। विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स को आधार बनाकर विपक्ष दल हंगामा कर रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं। इनका सरकार की ओर से मंगलवार को संसद में जवाब दिया जाएगा। इस बीच, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी Pegasus Spyware Case पर प्रतिक्रिया दी है। अमित शाह ने कहा है कि लोगों ने अक्सर 'आप क्रोनोलॉजी समझिए' इस वाक्यांश को मेरे साथ हल्के-फुल्के अंदाज में जोड़ा है, लेकिन आज मैं गंभीरता से कहना चाहता हूं। ये चीजें अभी ही लीक क्यों हुईं? देश में और दुनिया में कुछ विघटनकारी संगठन हैं जो भारत की प्रगति को पसंद नहीं करते हैं। भारत में कुछ राजनीतिक खिलाड़ी हैं जो नहीं चाहते कि भारत प्रगति करे। जो कुछ हो रहा है, उसका इस लिहाज से देखना होगा कि ऐसा अभी क्यों हो रहा है।
अमित शाह ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, संसद का मानसून सत्र शुरू होने से ठीक एक दिन पहले ऐसी रिपोर्ट आती हैं। विपक्ष के नेता तत्काल उस रिपोर्ट को उठा लेते हैं और हंगामा शुरू कर देते हैं। यह पूरा देश देख रहा है। यह भारत को बदनाम करने की साजिश है।
जासूसी कांड: आज संसद में पक्ष रखेगी सरकार
जासूसी के आरोपों पर सरकार की ओर से मंगलवार को संसद में जवाब दिया जा सकता है। संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव जवाब देंगे। इससे पहले अश्विनी वैष्णव कह चुके हैं कि फोन टैपिंग से जासूसी के आरोप पूरी तरह गलत और आधारहीन हैं। उन्होंने सभी संसद सदस्यों से आग्रह किया कि वो मामले से जुड़े तथ्यों और तर्कों की जांच करें।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
हवाई यात्रा मत कीजिए, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार : सुप्रीम कोर्ट : हवाई किराये में असामान्य रूप से भारी बढ़ोतरी
कांग्रेस के समय बैंक बनते थे, मोदी के समय बिकते हैं... राहुल गांधी का IDBI बैंक निजीकरण पर केंद्र पर तीखा हमला
राहुल गांधी की CEC ज्ञानेश कुमार को खुली चेतावनी : मॉक संसद में प्रस्ताव पारित, विपक्ष का अभियान तेज
क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम? : धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं? इन 4 बातों का रखें ध्यान
डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त - 'ग्राहक की गलती नहीं तो बैंक देगा पूरा पैसा, मोबाइल तोड़ो और बचो'