📅 Wednesday, 04 November 2026 | 12:57 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,050 • 🥈 चांदी (1kg): ₹183,900 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
दिल्ली

हिम्मत हो तो राहुल गांधी जैसी : मैं सर्दी से नहीं डरता, आरएसएस वाले मेरे गुरु : चीन पर सवाल क्यों नहीं पूछते पत्रकार

📅 02 January 2023, 01:15 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
हिम्मत हो तो राहुल गांधी जैसी : मैं सर्दी से नहीं डरता, आरएसएस वाले मेरे गुरु : चीन पर सवाल क्यों नहीं पूछते पत्रकार
हिम्मत हो तो राहुल गांधी जैसी : मैं सर्दी से नहीं डरता, आरएसएस वाले मेरे गुरु : चीन पर सवाल क्यों नहीं पूछते पत्रकार

नई दिल्ली : 

भारत जोड़ो यात्रा का जब 24 दिसंबर 2022 से 2 जनवरी 2023 तक विश्राम घोषित किया गया, तब भाजपा के कुछ नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी को विदेशों में नव वर्ष का जश्न मनाना है, इसलिए यात्रा को 10 दिनों का विश्राम दिया गया है, लेकिन भाजपा का यह आरोप गलत निकला। 25 दिसंबर से ही राहुल गांधी सार्वजनिक तौर पर नजर आ रहे हैं। 2023 के अंतिम दिन भी राहुल गांधी ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बता दिया कि वे अपने ही देश में है। ऐसा प्रतीत होता है कि आलोचनाओं के जो मुद्दे थे, उन पर एक एक कर विराम लगाया जा रहा है। कांग्रेसियों यहां तक की उनकी माताजी सोनिया गांधी के दबाव के बाद भी राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष नहीं बने। 

31 दिसंबर 2022 को भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल ने कहा कि अब वे कांग्रेस के अध्यक्ष नहीं है, इसलिए कांग्रेस से जुड़े सवाल मल्लिकार्जुन खडग़े से पूछे जाएं। सभाओं में राहुल गांधी भले ही आरएसएस की आलोचनाकरते हो, लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल ने आरएसएस को अपना गुरु मान यिला। 

राहुल ने कहा कि मेरी छवि खराब करने के लिए आरएसएस करोड़ों रुपए खर्च करता है। मुझ पर जितने हमले होते हैं, मैं उतना ही मजबूत होता हूं। हमलों से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। मैं आरएसएस को अपना गुरु मानता हूं। सीखाने वाला ही गुरु होता है। राहुल ने कहा कि जो लोक सर्दी से डरते हैं, वो गर्म कपड़े पहनते हैं। मैं सर्दी से नहीं डरता, इसलिए दिल्ली के 6 डिग्री तापमान में भी हाफ बांह की टी शर्ट पहन कर घूम रहा हंू। 

राहुल गांधी पहले भी कह चुके हैं कि मैं किसी से नहीं डरता। राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार चाहती है कि मैं भारत जोड़ो यात्रा बुलेट प्रूफ कार में करूं। यदि मैं लोगों से नहीं मिलूंगा तो भारत जोड़ो यात्रा का कोई मकसद नहीं रहेगा। मैं तो यात्रा में लोगों से संवाद करता रहूंगा। सुरक्षा देने की जिम्मेदारी सरकार की है। सरकार भाजपा के नेताओं को भी सुरक्षा उपलब्ध करवाती है।

राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात पर अफसोस जताया कि पत्रकारगण चीन पर सवाल नहीं पूछते हैं। जबकि चीन के साथ बिगड़ते संबंधों का बड़ा मुद्दा है। राहुल का मानना है कि मीडिया समूहों पर मोदी सरकार का दबाव है। इसलिए चीन के मुद्दे पर सवाल नहीं पूछे जाते। राहुल गांधी आरोप लगा चुके हैं कि चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। 

भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी 2023 से पुन: शुरू हो रही है। यात्रा को यूपी, पंजाब होते हुए जम्मू कश्मीर के श्रीनगर तक जाना है। यात्रा जैसे जैसे आगे बढ़ेगी, वैसे वैसे सर्दी का प्रकोप भी बढ़ेगा और राहुल की सुरक्षा को भी खतरा है। जब पंजाब और कश्मीर में जबरदस्त ठंड पड़ रही है, तब राहुल सिर्फ टी शर्ट में घूम रहे हैं। हो सकता है कि राहुल गांधी ने स्वयं को सर्दी के मौसम के अनुरूप ढाल लिया हो, लेकिन उनकी माताजी श्रीमती सोनिया गांधी कभी नहीं चाहेंगी कि राहुल सिर्फ टीशर्ट में ही पंजाब और जम्मू कश्मीर की यात्रा करे। यह माना कि राजनीतिक कारणों से राहुल गांधी गुस्से में हैं, लेकिन उन्हें मौसम से नहीं लड़ना चाहिए। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें