2022 में आंकड़ा सबसे ज्यादा : 11 साल में इतने लाख लोगों ने छोड़ा भारत
नई दिल्ली :
केंद्र सरकार ने राज्यसभा में गुरुवार को बताया कि उसने 2022 में 2,25,620 लोगों को भारतीय नागरिकता छोड़ दी गई. यह पिछले 12 साल में सबसे अधिक है. 2011 के बाद से 16 लाख से अधिक लोगों ने अपनी नागरिकता छोड़ दी है. विदेश मंत्री जयशंकर ने राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के नेता नरेन दास गुप्ता के एक सवाल में जवाब में यह जानकारी दी.
जयशंकर ने 2011 के बाद से हर साल अपनी नागरिकता छोड़ने वाले भारतीयों के आंकड़े पेश किए. जयशंकर ने कहा कि 2011 के बाद से भारतीय नागरिकता छोड़ने वाले भारतीयों की कुल संख्या 16,63,440 है. विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि सूचना के मुताबिक, पिछले तीन साल के दौरान पांच भारतीय नागरिकों ने संयुक्त अरब अमीरात की नागरिकता प्राप्त की है.
बाकी लोगों ने अन्य देशों की नागरिकता हासिल की है. जयशंकर ने बताया कि देश की नागरिकता छोड़ने वाले लोग करीब 135 देशों में जाकर बसे हैं.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मोदी के बाद ट्रंप और नेतन्याहू भी मछार से बात करने को इच्छुक : हनुमान चालीसा के पाठ से शक्ति और बुद्धि मिली
विजय कुमार दास की याचिका पर केंद्र का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, 237 पर्यावरण मंजूरियों पर SEIAA को मेरिट के आधार पर फैसला लेने की बात
प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, कांग्रेस ज्वाइन : कांग्रेस में शामिल होने के लिए कई दिग्गज दौड़ में...मध्यप्रदेश में कई शामिल होगे नेता