📅 Sunday, 06 September 2026 | 04:54 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 🌧️ इंदौर: 27°C (बारिश)
दिल्ली

आप विधायक दुर्गेश पाठक को ED ने भेजा समन, शराब घोटाले में होगी पूछताछ

📅 08 April 2024, 01:49 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आप विधायक दुर्गेश पाठक को ED ने भेजा समन, शराब घोटाले में होगी पूछताछ
आप विधायक दुर्गेश पाठक को ED ने भेजा समन, शराब घोटाले में होगी पूछताछ

दिल्ली.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक और झटका लगा है। दिल्ली शराब घोटाले में ईडी ने अब उनके विधायक दुर्गेश पाठक को समन भेजा है और पूछताछ के लिए बुलाया है। उन्हें आज ही पेश होने के निर्देश हैं। वहीं ED मामले में केजरीवाल के PA से भी पूछताछ कर चुकी है।

अरविंद केजरीवाल खुद इसी मामले में गत 21 मार्च से ED की हिरासत में हैं। उनकी जमानत याचिका पर भी दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित हुआ है। इस बीच उनके विधायक को ED का समन मिलना बड़े झटके तौर पर देखा जा रहा है। उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं, जबकि लोकसभा चुनाव 2024 सिर पर हैं, ऐसे में पार्टी को चुनाव में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

शुरुआत से पार्टी के साथ जुड़े दुर्गेश पाठक

सूत्रों के मुताबिक, दुर्गेश पाठक का नाम गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान पैसों के लेन-देन वाले मामले में सामने आया है, इसलिए पूछताछ की जानी है। गोवा विधानसभा चुनाव के समय दुर्गेश पाठक वहां पार्टी के प्रभारी थे। इस समय वे दिल्ली के राजिंदर नगर से विधायक हैं। दुर्गेश पाठक साल 2012 से आप से जुड़े हुए हैं, जब पार्टी का गठन किया गया था।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें