कोरोना को बिल्कुल ना लें हल्के में : ये लक्षण दिखते ही तुरंत कराएं जांच
COVID-19 : कोविड-19 के बढ़ते हुए मामलों ने एक बार फिर दुनिया की चिंता बढ़ा दी है. दुनिया के कई देशों में कोविड-19 ने अपनी रफ़्तार पकड़ ली है. सोशल मीडिया पर चीन की तस्वीरें जो वायरल हो रही है वो डराने वाली हैं. भारत में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है. सरकार तैयारियों में लग गई है.समय के साथ इस वायरस के नए-नए वेरिएंट सामने आने से लोग चिंतित हैं. म्यूटेशन के कारण यह वायरस अपने लक्षण भी बदल रहा है. आपको बता दें कि भारत में ओमिक्रोन का सब वेरिएंट BF.7 के अब तक 4 मामले सामने आ चुके हैं.
ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट BF.7 के क्या हैं लक्षण : आइए जानते हैं
तेजी से फैलता है इसका संक्रमण
BF.7 सब-वेरिएंट अपने क्लास में अब तक सामने आए अन्य वेरिएंट की तुलना में सबसे अधिक संक्रामक है. एक्सपर्ट की माने तो यह वेरिएंट काफी तेजी से फैल रहा है. इस वायरस का इन्यक्यूबेशन पीरियड काफी कम है. यह वायरस लोगों को तेजी से संक्रमित कर सकता है. इसके बारे में कहा जा रहा है कि यह वायरस वैक्सीन ले चुके लोगों को भी संक्रमित करने की क्षमता रखता है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
16 नवंबर से शुरू होगी : जनगणना कर्मी, 1 दिसंबर से हर घर का दौरा करेंगे : जाति और राष्ट्रीयता के लिए प्रमाणपत्र नहीं मांगा जाएगा