BJP ने पूर्व CM और मंत्री पद से हटे नेताओं को सौंपी जिम्मेदारियां, कैलाश विजयवर्गीय को नहीं मिली जिम्मेदारी
नई दिल्ली : साल 2024 में लोकसभा चुनावों (2024 Lok Sabha Elections) को लेकर भाजपा (BJP) ने अपनी तैयारियां और तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में भाजपा ने अपने पूर्व मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों (Former Chief Ministers and Union Ministers) को भी संगठन में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. इनमें विजय रूपाणी, बिप्लब कुमार देव, प्रकाश जावड़ेकर और महेश शर्मा जैसे नाम हैं. पार्टी ने इन सभी को अलग-अलग राज्यों का प्रभारी बनाया है.
लेकिन मध्य प्रदेश के बड़े नेता कैलाश विजयवर्गीय को कोई भी जिम्मेदारी नहीं सौंप कर कई तरहा का बाजार गर्म कर दिया. भाजपा नेता कई तरहा की बातें कर रहे हैं, कोई नाराजगी की बात बोल रहा है, तो कोई प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाने की चर्चा कर रहा हैं. कुल मिला कर अभी इतना कहा सकते हैं, कि फिलहाल कैलाश वियजवर्गीय को नजर अंदाज करना भाजपा के आला नेताओं को कहीं भारी ना पड़ जाए. क्योंकि मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय और ज्योतिराज सिंधिया में नई खिंचाई की दावत की खुशबू उनके विरोधियों ने पहले ही आलाकामन को परोस दी हैं. इसलिए नहीं जिम्मेदारी से फिलहाल मुक्त रखा जा रहा हैं.
बड़े नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी : जिस तरह से इन बड़े नेताओं को नई भूमिका सौंपी गई है, उससे संकेत साफ है। इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा आगामी चुनावों को लेकर बहुत ही सतर्क और सधे हुए अंदाज में आगे बढ़ रही है. बिप्लब देव को पार्टी ने हरियाणा का प्रभारी बनाया है. वहीं विजय रूपाणी को पंजाब और चंडीगढ़, प्रकाश जावड़ेकर को केरल और महेश शर्मा को त्रिपुरा की जिम्मेदारी दी गई है.
दिया है बड़ा संदेश : गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनावों के लिए उन सीटों पर खास फोकस कर रही है, जिस पर उसे 2019 में करीब से हार मिली थी. इसके बाद आज जिस तरह से बड़े चेहरों और बड़े नामों को जिम्मेदारियां दी गईं, उससे भाजपा की मंशा साफ है. इन बड़ी घोषणाओं के साथ भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि वह चुनाव में किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
राहुल गांधी की CEC ज्ञानेश कुमार को खुली चेतावनी : मॉक संसद में प्रस्ताव पारित, विपक्ष का अभियान तेज
क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम? : धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं? इन 4 बातों का रखें ध्यान
डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त - 'ग्राहक की गलती नहीं तो बैंक देगा पूरा पैसा, मोबाइल तोड़ो और बचो'
एक नवंबर को रामलीला मैदान में लाखों की भीड़ में ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से बर्खास्त करने की घोषणा राहुल गांधी करेंगे