BIG BREAKING NEWS : नौ साल की बच्ची की मौत के मामले में परिवार से मिले, भाषण के दौरान मंच से गिरे मुख्यमंत्री...
दिल्ली में नौ साल की बच्ची की संदिग्ध हालात में हुई मौत का मामला गर्माता जा रहा है. पीड़ित परिवार की ओर से इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है. बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जब पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे, तब उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा. यहां पर कुछ लोगों ने अरविंद केजरीवाल का विरोध किया, हालांकि बाद में मुख्यमंत्री वहां मौजूद मंच पर ज़रूर पहुंच पाए. लेकिन यहां भी वह मंच से गिर गए, बाद में उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने संभाला. इसके बाद अरविंद केजरीवाल गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए.
विरोध के बीच अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को ही पीड़ित परिवार से मुलाकात की. मुलाकात के बाद जब वो मंच पर चढ़े थे, तभी उन्हें वहां भीड़ होने के कारण धक्का लगा और वो वापस चले गए दिल्ली सरकार की ओर से अब पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया गया है. साथ ही इस मामले की अब मजिस्ट्रेट जांच करवाई जाएगी. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार की ओर से बड़े वकीलों को लगाया जाएगा, ताकि दोषियों को कड़ी सज़ा मिल सके. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कड़े कदम उठाए, हम पूरा सहयोग करेंगे. आपको बता दें कि दिल्ली कैंट इलाके में रविवार को नौ साल की बच्ची की मौत की खबर सामने आई थी. परिवार वालों का आरोप है कि बच्ची का रेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इस केस में हत्या, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
बुधवार सुबह ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी. राहुल गांधी ने कहा था कि जबतक पीड़ित परिवार को इंसाफ नहीं मिलता है, वह डटे रहेंगे
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
हवाई यात्रा मत कीजिए, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार : सुप्रीम कोर्ट : हवाई किराये में असामान्य रूप से भारी बढ़ोतरी
कांग्रेस के समय बैंक बनते थे, मोदी के समय बिकते हैं... राहुल गांधी का IDBI बैंक निजीकरण पर केंद्र पर तीखा हमला
राहुल गांधी की CEC ज्ञानेश कुमार को खुली चेतावनी : मॉक संसद में प्रस्ताव पारित, विपक्ष का अभियान तेज
क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम? : धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं? इन 4 बातों का रखें ध्यान
डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त - 'ग्राहक की गलती नहीं तो बैंक देगा पूरा पैसा, मोबाइल तोड़ो और बचो'