मिशन 2024 के लिए BJP की नई नेशनल टीम का एलान : कैलाश विजयवर्गीय को मिली बड़ी जिम्मेदारी
नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी की नई नेशनल टीम का एलान कर दिया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार 29 जुलाई 2023 को अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है।
इस लिस्ट में कई पूर्व मुख्यमंत्री सहित 38 नेता शामिल हैं। लिस्ट में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमण सिंह, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित कई अन्य नेताओं का नाम शामिल हैं। लिस्ट में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, राष्ट्रीय सचिव, कोषाध्यक्ष और सह कोषाध्यक्ष, कैलाश विजयवर्गीय को मिली बड़ी जिम्मेदारी जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेवारी पार्टी के कद्दावर नेताओं को दी गई है। देखें बीजेपी की नई नेशनल टीम में किन-किन नेताओं को शमिल किया गया है।
बीजेपी की नई नेशनल टीम वाली लिस्ट में 38 नेता शामिल हैं। इसमें सबसे अधिक यूपी से नेता है। 38 नेताओं की इस लिस्ट में यूपी से 8 नाम शामिल हैं। पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची में संजय बंदी और सुनील बंसल को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। इसके साथ ही गोरखपुर के पूर्व विधायक राधा मोहन अग्रवाल को भी महासचिव नियुक्त किया गया है।
नई टीम से इन नेताओं की छुट्टी
बीजेपी की नई नेशनल टीम से सीटी रवि और दिलीप सैकिया को महामंत्री पद से हटा दिया गया है। मध्य प्रदेश के सांसद और पूर्व सह कोषाध्यक्ष को हटाया गया। उनकी जगह नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। आंध्र प्रदेश के प्रभारी सुनील देवधर को भी राष्ट्रीय टीम से हटाया गया है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
हवाई यात्रा मत कीजिए, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार : सुप्रीम कोर्ट : हवाई किराये में असामान्य रूप से भारी बढ़ोतरी
कांग्रेस के समय बैंक बनते थे, मोदी के समय बिकते हैं... राहुल गांधी का IDBI बैंक निजीकरण पर केंद्र पर तीखा हमला
राहुल गांधी की CEC ज्ञानेश कुमार को खुली चेतावनी : मॉक संसद में प्रस्ताव पारित, विपक्ष का अभियान तेज
क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम? : धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं? इन 4 बातों का रखें ध्यान
डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त - 'ग्राहक की गलती नहीं तो बैंक देगा पूरा पैसा, मोबाइल तोड़ो और बचो'