📅 Tuesday, 03 November 2026 | 08:18 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹139,310 • 🥈 चांदी (1kg): ₹186,000 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
दिल्ली

पानी के बकाया बिल पर लगने वाली लेट फीस 31 दिसंबर तक के लिए 100 फीसदी माफ, सरकार का फैसला

📅 12 October 2022, 09:15 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पानी के बकाया बिल पर लगने वाली लेट फीस 31 दिसंबर तक के लिए 100 फीसदी माफ, सरकार का फैसला
पानी के बकाया बिल पर लगने वाली लेट फीस 31 दिसंबर तक के लिए 100 फीसदी माफ, सरकार का फैसला

दिल्ली वालों को पानी के बकाया बिलों पर लगने वाली लेट फीस को लेकर दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने राहत दी है। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में पानी के बकाया बिलों पर लेट फीस 100 फीसदी माफ करने का फैसला लिया है। ये स्कीम सिर्फ उन लोगों के लिए है जो इस बिल को 31 दिसंबर तक जमा कर देंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने जनता को राहत देते हुए ये निर्णय लिया है। दिल्ली सरकार के इस फैसले से दिल्ली की जनता का बड़ी राहत मिलने वाली है। मुख्यमंत्री ने खुद इस फैसले की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इस फैसले को लेकर ट्वीट कर लिखा,” दिल्ली की जनता को पानी के बकाया बिलों से राहत दिलाने के लिए सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। पानी के बकाया बिलों पर लगने वाली लेट फीस 31 दिसंबर 2022 तक के लिए 100% माफ रहेगी। यानि आप बिना लेट फीस की चिंता किए अपने पुराने बकाया बिल भर सकते हैं।”

यमुना को बनाएंगे प्रदूषण मुक्त

अरविंद केजरीवाल ने इसके साथ ही एक और बड़ा फैसला लिया है कि वो आने वाले समय में दिल्ली की यमुना नदी की सफाई पर बड़ा काम करेंगे उन्होंने यमुना नदी को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए एक नई परियोजना को मंजूरी भी दी है। सीएम केजरीवाल ने यमुना की सफाई के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से सोमवार (10 अक्टूबर) को तीन महत्वपूर्ण परियोजनाएं मंजूर की हैं।

यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए किया ट्वीट

केजरीवाल ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने को लेकर नई परियोजना शुरू करने की बात कही। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए आज एक बेहद महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। इस प्रोजेक्ट के मुताबिक केशोपुर व नजफगढ़ में गिरने वाले 85 MGD सीवर को रोज़ाना साफ़ कर नजफगढ नाले में डाला जाएगा। इससे यमुना के पानी का प्रदूषण 30% तक घटेगा। यह कदम यमुना साफ़ करने में बहुत मददगार साबित होगा। यमुना के पानी को साफ़ करने के लिए दिशा में तीन और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट आज मंजूर किए – बादली, निगम बोध व मोरी गेट नालों पर कुल 55 एमजीडी के सीवेज पंपिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इससे इन नालों का गंदा पानी यमुना में नहीं जाएगा।”

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें