📅 Monday, 28 September 2026 | 06:12 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,110 • 🥈 चांदी (1kg): ₹232,000 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
अपराध

पत्नी दे रही थी जमीन अपने नाम करने का दबाब, परेशान होकर 2 बच्चों के पिता ने की आत्महत्या

📅 22 July 2023, 01:45 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पत्नी दे रही थी जमीन अपने नाम करने का दबाब, परेशान होकर 2 बच्चों के पिता ने की आत्महत्या
पत्नी दे रही थी जमीन अपने नाम करने का दबाब, परेशान होकर 2 बच्चों के पिता ने की आत्महत्या

हरियाणा के झज्जर के गांव पाटौदा के पास से गुजरने वाली नहर पर खड़े पेड़ से फंदे पर लटक कर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि ससुराल वालों के दबाव से वह मानसिक तौर से परेशान था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के बयान पर पुलिस ने उसकी पत्नी व सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

बताया गया है कि जितेंद्र (29) निवासी खेड़ी सुलतान ने मानसिक रूप से परेशान होकर पाटौदा गांव के पास पेड़ पर लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि जितेंद्र की पत्नी ममता व सास कमला, ससुर पप्पू सिंह द्वारा उस पर जमीन पत्नी ममता के नाम करवाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इससे वह परेशान था।

परिजनों ने बताया कि 2014 में जितेंद्र की शादी ममता निवासी गुरुग्राम से हुई थी। जितेंद्र की एक 8 साल की बेटी और 5 साल का बेटा है। वह खेती बाड़ी का काम करता था। माछरौली थाने से आए जांच अधिकारी एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पाटौदा गांव के पास नहर पर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जितेंद्र के पिता राजकुमार की शिकायत पर उसकी पत्नी ममता, सास कमला व ससुर पप्पु के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का केस दर्ज किया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें