📅 Wednesday, 07 October 2026 | 08:40 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,638.70 ▲ +256.20 (+0.35%) • निफ्टी 50: 22,603.05 ▲ +47.25 (+0.21%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,680 • 🥈 चांदी (1kg): ₹226,100 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
अपराध

भैंस चराने गई महिला की गला काटकर हत्या : गुस्साए ग्रामीण आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार और सरकारी नौकरी की मांग

📅 21 October 2021, 11:11 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भैंस चराने गई महिला की गला काटकर हत्या : गुस्साए ग्रामीण आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार और सरकारी नौकरी की मांग
भैंस चराने गई महिला की गला काटकर हत्या : गुस्साए ग्रामीण आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार और सरकारी नौकरी की मांग

जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां जयपुर के खतेपुरा में अज्ञात हमलावरों ने एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं, महिला की हत्या के बाद ग्रामीण धरने पर बैठ गए हैं और शव की अंत्येष्टि से किया इंकार कर दिया है. जयपुर ग्रामीण एसपी शंकर दत्त शर्मा ने बताया है कि महिला पर अज्ञात हमलावरों ने उस वक्त हमला किया, जब वह भैंस चराने गई थी. पुलिस ने बताया है कि हमलावर महिला के पैरों को काटकर उसकी चांदी की पायल भी चुराकर ले गए. पुलिस को शुरूआती जांच में यह लूट की वारदात लग रही है. पुलिस की 30 टीमें हमलावरों की तलाश कर रही हैं. गुस्साए ग्रामीण आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने, मुआवजा और परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग कर रहे हैं. गीता देवी नाम की महिला की उम्र 55 साल थी. ग्रामीण शव को वहां से हटाने नहीं दे रहे हैं. प्रशासन का कहना है कि हम ग्रामीणों और परिजनों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं.

महिला अपराध में राजस्थान अव्वल है-भाजपा : राज्यसभा सदस्य किरोड़ीलाल मीणा ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को संबोधित करते हुए ट्वीट किया, ’आपको महिलाएं उत्तर प्रदेश में ही असुरक्षित लग रही हैं. शर्मनाक तथ्य यह है कि देशभर में महिला अपराध में राजस्थान अव्वल है. पूर्व केंद्रीय मंत्री राजयवर्धन सिंह राठौर ने कहा है कि राजस्थान में ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं और उन्हें छुपाया जाता है ताकि यह मीडिया में न आए. अपराधियों का हौंसला इतना बढ़ गया है कि पुलिस का कोई डर नहीं है. कांग्रेस सरकार खुद को बचाने में लगी है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें