📅 Wednesday, 07 October 2026 | 08:26 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,067.81 ▲ +1,158.11 (+1.61%) • निफ्टी 50: 22,776.10 ▲ +354.20 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,100 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
अपराध

कार से दो करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपये बरामद

📅 12 October 2024, 07:45 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कार से दो करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपये बरामद
कार से दो करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपये बरामद

कबीरधाम. कबीरधाम में आज शुक्रवार को चिल्फी थाना पुलिस ने तीन लोगों के पास से नकद दो करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपए और एक कार जब्त किया है. राशि के संबंध में पुलिस ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सूचना दे दी है.

एडिशनल एसपी पुष्पेन्द्र बघेल ने बताया कि एमपी-सीजी बॉर्डर थाना चिल्फी में वाहनों की जांच की जा रहीं थी. इसी जांच के दौरान एमपी के मंडला की तरफ से एक कार की चेकिंग के दौरान गगन जैन पिता स्व. गिरीश जैन और अमन जैन पिता स्व. गिरीश जैन, नवीन ठाकुर पिता ताराचंद्र ठाकुर निवासी मंडला (एमपी) बताया.

चेकिंग के दौरान कार से दो करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपये बरामद हुए. पूछताछ करने पर रायपुर में प्रापर्टी खरीदने के नाम पर रकम ले जाना बताया. हालांकि, जब्त रकम के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके. पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग को सूचना दे दी है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें