📅 Wednesday, 18 November 2026 | 11:42 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,031.81 ▼ -72.99 (-0.09%) • निफ्टी 50: 25,227.95 ▼ -63.15 (-0.25%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹129,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹164,000 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
अपराध

शादीशुदा प्रेमिका को प्रेमी ने OYO में मिलने बुलाया और गला घोटकर की हत्या : प्रेमी फांसी के फंदे पर लटका

📅 31 May 2023, 12:53 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शादीशुदा प्रेमिका को प्रेमी ने OYO में मिलने बुलाया और गला घोटकर की हत्या : प्रेमी फांसी के फंदे पर लटका
शादीशुदा प्रेमिका को प्रेमी ने OYO में मिलने बुलाया और गला घोटकर की हत्या : प्रेमी फांसी के फंदे पर लटका

गाजियाबाद :

गाजियाबाद मोदीनगर के कादराबाद इलाके में स्थित OYO होटल में प्रेमी युगल के शव मिले हैं। होटल का कमरा अंदर से बंद था। युवती का शव बेड पर पड़ा था जबकि उसका प्रेमी फांसी के फंदे पर लटका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बलपूर्वक दरवाजा खोला। हापुड़ निवासी मधु 21 वर्ष की शादी मोदीनगर निवासी मोहित से 2 महीने पहले ही हुई थी।

जानकारी के अनुसार, मधु के प्रेमी खरखोदा निवासी हिमांशु ने उसको मिलने के लिए मोदीनगर कादराबाद में स्थित OYO होटल में बुलाया था। मधु अपने पति से बोलकर निकली की वो दवाई लेने जा रही है। दोपहर में पति ने मधु के मोबाइल पर फोन किया तो उसका फोन हिमांशु ने रिसीव किया। हिमांशु ने कहा कि उसने होटल में मधु को मार दिया है। पति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस मामले में एसीपी मोदीनगर रितेश त्रिपाठी का कहना है कि होटल का दरवाजा अंदर से बंद था। 

युवती के गले में चुनरी बंधी थी संभवत उसी से गला घोटकर युवती की हत्या की गई है। इसके बाद हिमांशु ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल दोनो के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल