बॉलीवुड
Debina Bonnerjee: Influenza B Virus वायरस से संक्रमित हुई देबिना बनर्जी, अपने इंस्टा अकाउंट पर दी जानकारी
Paliwalwani
नई दिल्ली। रामायण में सीता का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली देबिना बनर्जी इस वक्त छोटे पर्दे से दूर हैं। एक्ट्रेस ने कई सीरियलों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया है। भले ही एक्ट्रेस काफी समय से पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं लेकिन उनके चाहने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय है। एक्ट्रेस को अकेले इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। अगर आप भी देबिना बनर्जी के फैंस हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। बता दें, एक्ट्रेस एक वायरस से संक्रमित हो गई है जिसके बाद उन्हें अपने पति और बच्चों से दूर रहना पड़ रहा है।
श्रीलंका में इन्फ्लुएंजा बी वायरस से संक्रमित हुई है देबिना बनर्जी
वैलेंटाइन डे के मौके पर इंजॉय करने के लिए देबिना बनर्जी अपने पति गुरमीत चौधरी, दोनों बेटियों और मां के साथ श्रीलंका गई हुई थी। ये एक्ट्रेस का पति गुरमीत और बेटियों संग पहला इंटरनेशनल ट्रिप था। ट्रिप के दौरान एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी हुई थी। हर दिन अपनी वेकेशन से जुड़ी तस्वीरें शेयर कर रही थी। हालांकि एक्ट्रेस के लिए ये ट्रिप अब सरदर्द बन रहा है। बताया जा रहा है कि देबिना बनर्जी इन्फ्लुएंजा बी वायरस से संक्रमित हो गई हैं।
एक्ट्रेस के स्पोकपर्सन की तरफ से एक स्टेटमेंट में बताया गया है कि एक्ट्रेस श्रीलंका से लौटने के बाद से ही ठीक महसूस नहीं कर रही थी। ऐसे में उन्होंने जांच कराई तो पता चला कि वो इन्फ्लुएंजा बी वायरस से संक्रमित है। हालांकि एक्ट्रेस के पति और बच्चे सभी पर वायरस का कोई लक्षण नहीं दिखा है और देबिना भी अब रिकवरी स्टेज पर है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस में बुखार और कफ जैसे लक्षण हैं जो अब कंट्रोल में आने लगे हैं। इधर फैंस भी एक्ट्रेस के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।





