बॉलीवुड

Bollywood : दिवाली पर रातोंरात बदला काजोल की बेटी का लुक, अचानक हुई 10 गुना सुंदर, देखें तस्वीरें

Pushplata
Bollywood : दिवाली पर रातोंरात बदला काजोल की बेटी का लुक, अचानक हुई 10 गुना सुंदर, देखें तस्वीरें
Bollywood : दिवाली पर रातोंरात बदला काजोल की बेटी का लुक, अचानक हुई 10 गुना सुंदर, देखें तस्वीरें

बच्चे कब बड़े हो जाते हैं कुछ पता ही नहीं चलता है। खासकर जब वह जवानी की दहलीज पर कदम रखते हैं तो उनका लुक ही पूरी तरह से बदल जाता है। अब अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन को ही देख लीजिए। न्यासा का जन्म 20 अप्रैल, 2003 को हुआ था। वह अभी 19 साल की हैं। कुछ सालों पहले तक वे एक सिंपल सी बच्ची लगती थी। लेकिन फिर धीरे-धीरे उन्होंने अपने लुक में बदलाव किया। और अब उनका ट्रांसफॉर्मैशन इस लेवल पर पहुँच गया कि लोग उन्हें पहचान तक नहीं पा रहे हैं।

दिवाली पर लहंगे में कहर ढाती दिखी काजोल की बेटी

बीते दिनों हर को दिवाली के रंग में डूबा दखाई दिया। बॉलीवुड में भी हर साल की तरह इस बार दिवाली पर जमकर पार्टी हुई। इसमें कई सितारों ने सिरकत की। इस बार बोलवूड की नई जनरेशन यानि स्टार किड्स भी छाए रहे। इनमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना से लेकर अजय देवगन की बेटी न्यासा तक सबसे अधिक चर्चा में रहे। न्यासा को बीते दिनों भूमि पेडनेकर की दिवाली पार्टी में देखा गया था। यहां उन्होंने गोल्डन लहंगा पहनकर कहर ढाया था।

अब हाल ही में न्यासा देवगन एक और दिवाली पार्टी में दिखाई दी। इस दौरान उन्होंने ग्रीन कलर का लहंगा पहनकर तहलका मचाया। इस बार उनका लुक इतना अलग था कि फैंस उन्हें पहचान ही नहीं पाए। वह जब अपनी कार में बैठी थी तो उन्होंने कैमरामैन को पूरी तरह इग्नोर किया। बस अपने एक दोस्त के साथ कुछ बातचीत करती रहीं।

बदला लुक देख लोग बोले- पैसा हो तो क्या कुछ नहीं हो सकता

न्यासा के इसी लुक में उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई है। इन तस्वीरों में उनका लुक कुछ बदला-बदला लग रहा है। खासकर उनका चेहरा भी पहले से काफी अलग लग रहा है। वे पहले से ज्यादा सुंदर हो गई हैं। लेकिन यह सब अचानक कैसे हुआ यह देख फैंस हैरान हैं। इससे लोग उनके बदले लुक को लेकर अलग-अलग कयास लगाने लगे। कुछ ने तो ये तक बोल दिया कि न्यासा ने नाक की सर्जरी कराई है। वैसे कुछ ने उनकी तुलना जान्हवी कपूर से भी की।

एक यूजर ने लिखा “इसके चेहरे को क्या हुआ? कुछ तो गड़बड़ है।” दूसरे ने कहा “यह पहले से इतनी अलग क्यों लग रही है? क्या इसने अपने चेहरे के साथ कुछ किया है?” इसके बाद एक यूजर कहने लगा “ये तो बिल्कुल जान्हवी कपूर की कॉर्बन कॉपी लग रही है।” एक और शख्स लिखने लगा “बॉलीवुड में आने से पहले ये सर्जरी पर सर्जरी करवा रही है।” वहीं एक यूजर ने कहा “पैसा हो तो क्या कुछ नहीं हो सकता।”

वैसे न्यासा के इस बदले लुक के बारे में आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं। वैसे कयास लगाए जा रहे हैं कि न्यासा जल्द बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। इसलिए वह अपने लुक को लेकर इतनी मेहनत कर रही हैं।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News