MP के सरकारी स्कूलों में भी नर्सरी कक्षाएं शुरू
भोपाल : म.प्र. के पांच जिलों भोपाल, सीहोर, छिंदवाड़ा, सागर और शहडोल (Bhopal, Sehore, Chhindwara, Sagar and Shahdol) के करीब डेढ़ हजार सरकारी स्कूलों में इस साल से नर्सरी कक्षा में प्रवेश की शुरुआत की गई है।
बच्चों को फ्री दाखिले के साथ कॉपी-किताब मुफ्त में मिलेगी। उन्हें टॉफी-बिस्किट के अलावा अन्य अल्पाहार भी दिया जाएगा। स्कूल चार घंटे का होगा। चार साल की उम्र पूरी होने पर केजी 1 और पांच साल में कक्षा केजी 2 में प्रवेश दिया जाएगा।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्री प्रायमरी का कांसेप्ट सामने आया है। मप्र के सभी सरकारी स्कूलों में अगले शिक्षा सत्र से योजना का विस्तार किया जाएगा। उधर, केंद्रीय विद्यालय संगठन भी अगले सत्र से अपने स्कूलों में प्री प्रायमरी की कक्षाएं शुरू करेगा। पृथक से एक विंग होगी।
मप्र में प्रयोग के तौर पर शुरू की गई कक्षाओं में बच्चों के साथ सीधे संवाद की व्यवस्था है। उनके साथ प्रकृति और भू सम्पदा से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी। विषय वस्तु एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम विशेषज्ञों के तैयार की गई है। अब तक नर्सरी में प्रवेश की व्यवस्था सिर्फ निजी स्कूलों में ही थी, जबकि सरकारी स्कूल में कक्षा पहली से प्रवेश दिया जाता था।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
भोपाल में होगा ऐतिहासिक सामूहिक क्षमावाणी महोत्सव : आचार्य श्री समयसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में जुटेगा जनसैलाब
मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला : विद्यार्थियों के लिए गणवेश की राशि 600 रुपये सीधे अभिभावकों के खाते में आएगी