10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के टाइम टेबल में हुआ बदलाव, हिंदी समेत कई विषयों की तारीखें बदली, देखें नया शेड्यूल
भोपाल.
10 वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के टाइम टेबल में हुआ बदलाव, हिंदी समेत कई विषयों की तारीखें बदली, देखें नया शेड्यूल. मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड ने कक्षा 10वीं (High School) और कक्षा 12वीं (Higher Secondary) की बोर्ड परीक्षाओं का संशोधित टाइमटेबल आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
नए शेड्यूल में हिंदी, उर्दू और मराठी जैसे प्रमुख विषयों की तारीखों में बड़े बदलाव किए गए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव प्रशासनिक कारणों और छात्रों की सुविधा को ध्यानसंशोधित कार्यक्रम के अनुसार, कुछ मुख्य पेपर अब फरवरी के बजाय मार्च में आयोजित किए जाएंगे।
आइए जानते हैं क्या हुए हैं बदलाव:
परीक्षा का समय और महत्वपूर्ण निर्देश
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि तारीखों में बदलाव के बावजूद परीक्षा के समय (Exam Timing) में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। सभी परीक्षाएं सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएंगी। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य होगा।
प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल (Practical Exam 2026)
नियमित छात्रों (Regular Students) के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं उनके संबंधित स्कूलों में ही आयोजित की जाएंगी। बोर्ड के अनुसार, प्रैक्टिकल परीक्षाएं (MP Board Exam) 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच संपन्न कराई जाएंगी। प्राइवेट छात्रों के लिए उनके आवंटित परीक्षा केंद्र पर ही प्रैक्टिकल की तिथियां घोषित की जाएंगी।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
संविदा कर्मचारियों को मिली उम्रभर की खुशियां, सरकार ने कर दिया नियमित करने का ऐलान, रक्षाबंधन पर मिली बड़ी सौगात
रीवा से भोपाल तक बवाल...! अभय मिश्रा 'बीजेपी का प्रोपेगैंडा पूरी तरह हुआ ध्वस्त', अफसरों की नाकामी ने डुबाया रीवा