📅 Monday, 26 October 2026 | 01:18 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,081.67 ▼ -42.16 (-0.06%) • निफ्टी 50: 22,604.35 ▲ +4.35 (+0.02%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,580 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,700 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
भोपाल

एक साथ लायसेंस और पंजीयन कार्ड बनाने वाला पहला राज्य बना मध्यप्रदेश

📅 26 February 2020, 12:47 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
एक साथ लायसेंस और पंजीयन कार्ड बनाने वाला पहला राज्य बना मध्यप्रदेश
एक साथ लायसेंस और पंजीयन कार्ड बनाने वाला पहला राज्य बना मध्यप्रदेश

भोपाल | मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने मंत्रालय में यूनिफाईड ड्रायविंग लायसेंस एवं पंजीयन कार्ड का लोकार्पण किया। मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है, जिसने यूनिफाईड ड्रायविंग लायसेंस एवं पंजीयन कार्ड एक साथ लोकार्पित किया है। इसके पूर्व उत्तर प्रदेश राज्य ने सिर्फ यूनिफाईड ड्रायविंग लायसेंस जारी किया है। इस मौके पर परिवहन एवं राजस्व मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने परिवहन विभाग को मध्यप्रदेश को देश में यूनिफाईड पंजीयन कार्ड बनाने में पहला और ड्रायविंग लायसेंस में दूसरा राज्य बनाने के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर यूनिफाईड कार्ड के प्रथम 6 उपभोक्ताओं को टोकन के रूप में कार्ड वितरित किए।

सीएम ने 6 उपभोक्ताओं को कार्ड दिए

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने परिवहन विभाग को देश में यूनिफाईड पंजीयन कार्ड बनाने में पहला और ड्राइविंग लाइसेंस में दूसरा राज्य बनने पर बधाई दी। इस मौके पर कमलनाथ ने यूनिफाइड कार्ड के प्रथम 6 उपभोक्ताओं को टोकन के रूप में कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर प्रमुख सचिव गृह एवं परिवहन एसएन मिश्रा, परिवहन आयुक्त मधुकुमार एवं परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

कार्ड की ये खासियतें हैं

कार्ड की मुख्य विशेषता यूनिफाइड ड्राइविंग लाइसेंस एवं पंजीयन कार्ड में नई जानकारियां संकलित की गई हैं। पूरे देश में यह कार्ड एक समान और एक रंग का है। पहाड़ी और खतरनाक क्षेत्रों में ड्राइविंग करने की क्षमता का भी इसमें उल्लेख किया गया है। विशिष्ट सीरियल नंबर होने के साथ ही इसमें आकस्मिक इमरजेंसी नंबर होगा। साथ ही बैज नंबर भी दर्ज किया गया है। नए कार्ड के दोनों तरफ जानकारी अंकित होने के साथ ही ऑर्गन डोनर, क्यूआर कोर्ड और अमान्य वाहन पंजीयन नंबर की भी जानकारी होगी। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें