सतपुड़ा भवन में अग्नि दुर्घटना की जाँच के लिये उच्च स्तरीय समिति गठित
मुख्यमंत्री श्री चौहान के निर्देश पर समिति सौंपेगी रिपोर्ट.
मुख्यमंत्री द्वारा सतत की जा रही मॉनीटरिंग.
भोपाल :
अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री विनोद कुमार ने बताया कि आग प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से लगी, ए.सी. कम्प्रेशर के फटने से फैलती गईत्र आग पर काबू पाने समन्वित प्रयास जारी. प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर सतपुड़ा भवन की तीसरी मंजिल पर स्थित जनजातीय विकास योजनाएँ संचालनालय में आज दोपहर 3 बजे लगी आग की जाँच के लिये उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है. मुख्यमंत्री द्वारा सतत मॉनीटरिंग भी की जा रही है. अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार ने बताया कि आग प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से शुरू हुई, आग की वजह से ए.सी. का कम्प्रेशर भी फट गया और आग फैलती चली गई.
उच्च स्तरीय जाँच समिति में अपर मुख्य सचिव गृह डॉ.राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव नगरीय विकास नीरज मण्डलोई, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग सुखवीर सिंह, एडीजी फायर आशुतोष राय को शामिल किया गया है. समिति जाँच के प्रारंभिक कारणों का पता कर रिपोर्ट मुख्यमंत्री श्री चौहान को सौंपेगी.
प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर आग पर काबू पाने की कार्यवाही में जुटे हैं. सतपुड़ा भवन में लगी आग को बुझाने के लिये मंत्रालय फायर स्टेशन के 5, नगर निगम के 4, सीआईएसएफ (बीएचईएल) के 2 दमकल वाहनों के अतिरिक्त मण्डीदीप, रायसेन के 7 एवं वर्धमान इण्डस्ट्री का एक दमकल वाहन भी निरंतर कार्य कर रहा है. ऑर्मी के 2 फायर फायटर और 8 से 10 वाटर बाउजर भी आग बुझाने में लगे हैं.
एनडीआरएफ, एयरपोर्ट अथॉरिटी और बीएचईएल की टीम निरंतर जुटी हुई है. आग बुझाने के अत्याधुनिक उपकरणों के साथ प्रशिक्षित दस्ते द्वारा कार्य किया जा रहा है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिये गए निर्णय : शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर के लिए 13 पदों के सृजन को स्वीकृति
आईएएस अधिकारियों के तबादले : नेहा मारव्या, निधि निवेदिता, अनुभा श्रीवास्तव, दिलीप कुमार, अनिल सुचारी को नई जिम्मेदारी