मध्यप्रदेश संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात : देखें प्रमुख घोषणाएं
भोपाल :
आज से ‘आंदोलन’ शब्द इतिहास बन जाएगा
सीएम शिवराज ने घोषणा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश का आज जो भव्य स्वरूप बनकर तैयार हो रहा है, उसकी नींव के पत्थर हैं हमारे संविदाकर्मी हैं। भांजे-भांजियों, मैं तुम्हारी जिंदगी से अनिश्चितता समाप्त करने आया हूं, मैं फैसला कर रहा हूं कि संविदा कर्मचारियों की प्रतिवर्ष अनुबंध की प्रक्रिया समाप्त की जाती है। गर्दन पर तलवार लटकाकर ये कहना कि काम कर, नहीं तो गर्दन कटी ये मानवीय कृत्य नहीं है।
सीएम ने आगे कहा कि कई लोगों ने तर्क दिए कि संविदाकर्मी काम इसीलिए करते हैं कि अगर एक साल में अनुबंध खत्म हो गया तो दोबारा रिन्यूअल नहीं होगा। मैं फैसला कर रहा हूँ कि संविदा कर्मचारियों की प्रतिवर्ष अनुबंध की प्रक्रिया समाप्त की जाती है। मुझे विश्वास है कि आप पहले से भी ज्यादा ईमानदारी से काम करोगे। हम तय कर रहे हैं कि नेशनल पेंशन स्कीम का लाभ सभी को दिया जाएगा। ताकि हमारे रिटायरमेंट के बाद कुछ चीज ऐसी होना चाहिए, जिससे हम अपना बुढ़ापा आसानी से गुजार सकें। पिछली बार बात 90% की हुई थी लेकिन अब 100% केलकुलेशन मानकर सारा काम किया जाएगा।
सीएम बोले- स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ सभी को प्रदान किया जाएगा, साथ ही अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जाएगी। रिटायरमेंट पर ग्रेच्युटी की व्यवस्था की जाएगी। नियमित पदों पर भर्ती में 50% आरक्षण दिया जाएगा। नियमित कर्मचारियों के समान अवकाश की सुविधा दी जाएगी, विशेषकर मातृत्व अवकाश। कर्मचारियों का काटा हुआ वेतन वापस किया जाएगा और कोई केस भी नहीं चलेगा। आज से ‘आंदोलन’ शब्द इतिहास बन जाएगा।
यहां देखें प्रमुख घोषणाएं
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
भोपाल में होगा ऐतिहासिक सामूहिक क्षमावाणी महोत्सव : आचार्य श्री समयसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में जुटेगा जनसैलाब
मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला : विद्यार्थियों के लिए गणवेश की राशि 600 रुपये सीधे अभिभावकों के खाते में आएगी