कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की टिप्पणी पर सीएम मोहन यादव ने जताई कड़ी आपत्ति
भोपाल. कांग्रेस नेता सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रपति पर की गई टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे न केवल सम्पूर्ण राष्ट्र का अपमान बताया, बल्कि महिलाओं के सम्मान और जनजातीय समाज के स्वाभिमान पर आघात करार दिया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “राष्ट्रपति के लिए सोनिया गांधी की टिप्पणी सम्पूर्ण राष्ट्र का अपमान है। यह न सिर्फ महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली है, बल्कि जनजातीय समाज के स्वाभिमान का भी अपमान है। मैं सोनिया गांधी जी से मांग करता हूं कि वे अपने अमर्यादित शब्दों के लिए माफी मांगे। उन्हें राष्ट्रपति महोदया, सम्पूर्ण आदिवासी समाज और पूरे देश से तुरंत क्षमा मांगनी चाहिए।
इस बयान के बाद राज्य की सियासत गर्मा गई है। भाजपा नेताओं ने भी सोनिया गांधी की टिप्पणी की निंदा की है और कांग्रेस से स्पष्टीकरण की मांग की है। वहीं, कांग्रेस ने इस पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। राजनीतिक गलियारों में इस मुद्दे को लेकर बहस तेज हो गई है, और आने वाले दिनों में इस पर और प्रतिक्रियाएं देखने को मिल सकती हैं।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिये गए निर्णय : शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर के लिए 13 पदों के सृजन को स्वीकृति
आईएएस अधिकारियों के तबादले : नेहा मारव्या, निधि निवेदिता, अनुभा श्रीवास्तव, दिलीप कुमार, अनिल सुचारी को नई जिम्मेदारी