लव यू..., लिखकर महिला हेड कॉन्सटेबल के पति ने किया सुसाइड
भोपाल.
नेहरू नगर पुलिस लाइन के ग्राउंड में बुधवार सुबह महिला प्रधान आरक्षक रश्मि धारू के पति कृष्णा घारू का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। कृष्णा और रश्मि के बीच आए दिन विवाद होता था। तीन दिन पहले ही रश्मि ने कमला नगर थाने में पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद से कृष्णा घर नहीं लौटा था।
"एक मां को बेटे से अलग कर दिया है... लव यू
मंगलवार रात को भी दोनों के बीच विवाद हुआ और पति ने पेड़ पर फंदा बनाकर फांसी लगा ली। रश्मि घारू टीटीनगर थाने में पदस्थ हैं और दंपति अपने दो बच्चों के साथ नेहरूनगर पुलिस लाइन में रहते थे।
कमलानगर थाना प्रभारी निरूपा पांडे के अनुसार दोनों का विवाह करीब दस साल पहले हुआ था। कृष्णा को शराब पीने की आदत थी। साथ ही वह फिलहाल बेरोजगार भी था। इसे लेकर दंपती के बीच अक्सर विवाद होता था। तीन दिन पहले ही रश्मि ने कमला नगर थाने में कृष्णा के खिलाफ शराब के नशे में मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस को उसके कपड़ों से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने पत्नी से माफी मांगते हुए बच्चों का ख्याल रखने की बात लिखी है। अंत में लिखा- "एक मां को बेटे से अलग कर दिया है... लव यू। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नोट कृष्णा ने ही लिखा था या नहीं। पुलिस सभी पहलूओं पर जांच कर रही है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिये गए निर्णय : शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर के लिए 13 पदों के सृजन को स्वीकृति
आईएएस अधिकारियों के तबादले : नेहा मारव्या, निधि निवेदिता, अनुभा श्रीवास्तव, दिलीप कुमार, अनिल सुचारी को नई जिम्मेदारी