📅 Monday, 07 September 2026 | 12:28 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 24°C (आंशिक बादल)
भोपाल

आईएएस अधिकारियों के तबादले : नेहा मारव्या, निधि निवेदिता, अनुभा श्रीवास्तव, दिलीप कुमार, अनिल सुचारी को नई जिम्मेदारी

📅 06 September 2026, 11:31 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आईएएस अधिकारियों के तबादले : नेहा मारव्या, निधि निवेदिता, अनुभा श्रीवास्तव, दिलीप कुमार, अनिल सुचारी को नई जिम्मेदारी
आईएएस अधिकारियों के तबादले : नेहा मारव्या, निधि निवेदिता, अनुभा श्रीवास्तव, दिलीप कुमार, अनिल सुचारी को नई जिम्मेदारी

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई दौरे से पहले मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें सचिव और अपर सचिव स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं।

 2011 बैच की IAS नेहा मारव्या को भी राज्य सरकार ने हटा दिया है। वे संचालक, आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं और प्रबंध संचालक, पंचायत अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।अब सरकार ने मारव्या को हटाकर प्रबंध संचालक, अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम की जिम्मेदारी सौंपी है।

सागर कमिश्नर अनिल सुचारी को हटाकर दिलीप कुमार को नया संभागायुक्त बनाया गया है। मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर सचिव और प्रबंध संचालक, राज्य कृषि विपणन बोर्ड की जिम्मेदारी संभाल रहे कुमार पुरुषोत्तम को सरकार ने अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई दौरे से पहले उन्हें आयुक्त, उद्योग और प्रबंध संचालक, लघु उद्योग निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, लोक सेवा आयोग इंदौर की सचिव शीतल पटले को आगामी आदेश तक श्रम आयुक्त, इंदौर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

महिला और बाल विकास विभाग की आयुक्त निधि निवेदिता के विरुद्ध एक सप्ताह पहले महिला और बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक स्तर के अधिकारी के साथ डांट फटकार के बाद आंदोलन की स्थिति बन गई थी। यहां के अधिकारियों ने आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। बाद में शासन स्तर से इस मामले में हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और अधिकारी काम पर लौटे थे। अब सरकार ने निधि निवेदिता को महिला और बाल विकास विभाग से हटाकर राजस्व विभाग में पदस्थ कर दिया है।

इन अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार : सरकार ने कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी हैं। इनमें श्रम विभाग के सचिव रघुराज एमआर को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आदिवासी विकास आयुक्त तरुण राठी को आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाओं, MAPCET और आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर सचिव और प्रबंध संचालक, कृषि विपणन बोर्ड-सह-आयुक्त मंडी कुमार पुरुषोत्तम को आयुक्त उद्योग और लघु उद्योग निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की सचिव शीतला पटले को श्रम आयुक्त, इंदौर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। एमपीआईडीसी क्षेत्रीय कार्यालय, ग्वालियर में कार्यकारी संचालक अनीशा श्रीवास्तव को ग्वालियर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें