📅 Sunday, 06 September 2026 | 12:26 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 23°C (आंशिक बादल)
देश-विदेश

Women's Day: Google ने Doodle से किया अंतरिक्ष से लैब तक छाप छोड़ने वाली हस्तियों का सम्मान

📅 08 March 2025, 11:41 AM ✍️ PALIWALWANI ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Women's Day: Google ने Doodle से किया अंतरिक्ष से लैब तक छाप छोड़ने वाली हस्तियों का सम्मान
Women's Day: Google ने Doodle से किया अंतरिक्ष से लैब तक छाप छोड़ने वाली हस्तियों का सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके परने एक खास डूडल के जरिए विज्ञान, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। यह डूडल उन महिलाओं को समर्पित है जिन्होंने अंतरिक्ष अन्वेषण, पुरातत्व और अनुसंधान के क्षेत्र में क्रांतिकारी काम किया है। गूगल के अनुसार, इन महिला वैज्ञानिकों के प्रयासों ने फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के क्षेत्र में नई खोजों का मार्ग प्रशस्त किया है।

गूगल ने अपने संदेश में बताया कि STEM क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी अभी भी केवल 29% है, जो लैंगिक समानता की दिशा में अभी और काम करने की जरूरत को दर्शाता है। इस डूडल के माध्यम से गूगल ने विज्ञान में महिलाओं की उपलब्धियों को उजागर किया और उनके संघर्षों को पहचानने का प्रयास किया।

कब शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत 1975 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा की गई थी। इसके बाद से यह दिवस हर साल महिलाओं के अधिकारों, समानता और उनके योगदान को पहचानने के लिए मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम ‘कार्रवाई में तेजी लाना’ (Accelerating Action) रखी गई है, जो लैंगिक समानता को बढ़ावा देने वाले कदमों को अपनाने और उनके प्रभाव को तेज करने पर जोर देती है।

STEM क्षेत्र में महिलाओं की चुनौतियां

महिलाओं ने विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, लेकिन अभी भी कई जगहों पर लैंगिक असमानता बनी हुई है। महिला वैज्ञानिकों को अनुसंधान के क्षेत्र में वित्तीय सहायता, अवसरों और प्रतिनिधित्व की कमी जैसी बाधाओं का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद, कई महिलाओं ने अपने नवाचार और कठिन परिश्रम से विज्ञान की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है।

गूगल अपने डूडल के माध्यम से ऐतिहासिक घटनाओं, महान हस्तियों और सामाजिक आंदोलनों को सम्मानित करता है। इस बार के डूडल में उन महिला वैज्ञानिकों को विशेष रूप से दिखाया गया है, जिन्होंने अंतरिक्ष खोजों, दवा अनुसंधान और प्राचीन खोजों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह डूडल दुनिया भर की महिलाओं को STEM क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें