आज का राशिफल 6 मार्च 2025 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप मन ही मन किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे .सेहत पेट संबंधित छोटी मोटी समस्या को छोड़ उत्तम रहेगी. खाने पीने में संयम रखें. प्रलोभन भी दिए जाएंगे इनसे दूर रहे अन्यथा भविष्य में ठगी का शिकार हो सकते है.कानूनी परेशानी दूर होंगे. धन की आमद आज आशाजनक नही होगी फिर भी कामचलाऊ आय आसानी से प्राप्त कर लेंगे. नौकरी पेशाओ को सहकर्मी द्वारा धमकी अथवा गलत आचरण से बचें. पारिवारिक वातावरण में आपसी समझ और तालमेल बना रहेगा.
● आज का प्रेरक प्रसंग : दोहरा दोहन
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन थकान व आलस्य महसूस करेंगे .आज लेन देन में सावधानी बरतें. स्वभाव में हल्कापन अनुभव करेंगे विपरीत परिस्थिति में भी मनोरंजन के अवसर तलाशेंगे आप स्वयं अंदर से चिंताग्रस्त होने के बाद भी आस पास के लोगो को अपने मजाकिया व्यवहार से हंसने पर मजबूर कर देंगे. कार्य व्यवसाय में दोपहर तक अतिरिक्त परिश्रम करना पड़ेगा इसका फल निश्चित रूप से धन लाभ के रूप में मिलेगा.
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आरंभ शांति प्रद रहेगा .घरेलू जिम्मेदारी बढ़नेसे आज कुछ असहायता रहेगी और कुछ समय बाद सबकुछ ठीक हो जाएगा. कार्य व्यवसाय में धन लाभ दिन के पहले भाग में होगा इस समय अधिक सतर्कता बरते दोपहर बाद भी धन प्राप्ति के संयोग बनेंगे लेकिन कछ कमी के कारण निरस्त भी हो सकते है. यात्रा से आज लाभ की उम्मीद ना रखें.
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन सकते है .कार्य व्यवसाय में आज कोई भी बड़ा निर्णय दोपहर के बाद ही ले अथवा कल ले लिए टालना भी बेहतर रहेगा. धन लाभ की संभावनाए बनेंगी लेकिन अंत चरण में पहुचकर या तो निरस्त होंगी या बहुत कम होने से मन निराश होगा. घर मे दोपहर तक मौन रहने का प्रयास करें खासकर महिलाए पुरानी बातों को भूलकर नए कार्यो पर ध्यान दें.
● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत
सिंह (Leo)आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन आरंभिक भाग में पेट संबंधित समस्या परेशान करेगी .आज यात्रा के योजना बनेगी .पिता जी का मार्गदर्शन मिलेगा .सहकर्मियो का सहयोग मिलेगा. दाम्पत्य जीवन मे बाहर की तुलना में शांति रहेगी परिजन आज आपसे सुख की कामना करेंगे लेकिन ना मिलने पर परिस्थिति अनुसार स्वयं को ढाल भी लेंगे.यात्रा में चोटादि का भय है सतर्क रहें अथवा निरस्त करें.
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन दांपत्य जीवन में सुख की कमी महसूस होगी. सेहत छोटी मोटी बातो को छोड़ लगभग सामान्य ही रहेगी. आज आपका मन दो तरफा रहने से भ्रम की स्थिति बनेगी. कार्य क्षेत्र पर नए लाभ के अनुबंध मिल सकते है पुराणों से भी आकस्मिक धन की प्राप्ति होने से उत्साह बढेगा. सहकर्मियो के ऊपर खर्च करने पर काम निकलना आसान होगा लेकिन आज दाम्पत्य जीवन मे सुख की कमी अनुभव होगी पति पत्नी में किसी न किसी बात को लेकर नए मतभेद बनेंगे संतान का भी सहयोग केवल इच्छा पूर्ति होने तक ही मिलेगा.घर के अपेक्षा बाहर सुख के तलाश में रहेंगे.
कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेगा .कानूनी विवादों से दूर रहें .कार्य व्यवसाय में आज जो भी निर्णय लेंगे उसकी सफलता संदिग्ध रहेगी अन्य लोगो का दखल देना अखरेगा फिर भी व्यवहारिकता के कारण सहन करना ही पड़ेगा. निवेश करने से बचे धन फंस सकता है नौकरी पेशा भी आज प्रयोग करने से बचे अन्यथा अन्य लोगो की गलती आपके सिर आएगी. धन की आमद आज न्यून लेकिन खर्च कल की तुलना में कम होंगे. पारिवारिक वातावरण में विरोधाभास का अनुभव होगा जिससे सहयोग की आशा करेंगे वही अपना स्वार्थ सिद्ध करने के प्रयास में रहेगा.
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन बीते दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है लेकिन इसको बेहतर बनाने के लिये दिन के आरम्भ से ही स्वभाव में नरमी और जिद को त्यागना पड़ेगा तभी दिन का आनंद उठा पाएंगे. घर परिवार में सुख समृद्धि रहेगी .सेहत आज ठीक ठाक ही रहेगी. कार्य क्षेत्र पर पूर्व में की मेहनत दोपहर के बाद फल देने लगेगी लेकिन आर्थिक मामलों में जल्दबाजी ना करें संतोषि व्यवहार रखने पर धन के साथ सम्मान भी बढ़ेगा. नौकरी पेशाओ को जिस कार्य मे उत्साह नही रहेगा उसे करने पर प्रशंसा के साथ आय के स्त्रोत्र भी बन सकते है.
गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन प्रत्येक कार्य दूरदृष्टि रखकर करना हितकर रहेगा .भूमि व भवन निर्माण कार्य में सफलता मिलेगी .सेहत चुस्त रहेगी लेकिन मन मे कोई चिंता भी बनी रहेगी. अतिआवश्यक कार्य दोपहर से पहले पूर्ण करने का प्रयास करें. घर मे गकतफहमी अथवा किसी पुरानी गलती के चलते तीखी झड़प होने की संभावना है आज राह चलते लोग भी आपको बुरा भला कह सकते है प्रतिक्रिया देने से पहले आगे होने वाले नुकसान को अवश्य ध्यान में रखें.
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपका स्वभाव पल पल में बदलने से आसपास का वातावरण भी कभी प्रसन्न कभी उदास बनेगा. आज आप जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिताएँगे .बीते दिनों से मन मे भरी बातें आज एकदम से बाहर आने पर सामने वाले को परेशानी होगी लेकिन मन का बोझ हल्का होने से कुछ ही देर में स्थिति स्पष्ट हो जायेगी साथ ही आपके प्रति लोगो की सहानुभूति भी बढ़ेगी. धन की आमद में व्यवधान आएंगे फिर भी खर्च निकालने लायक सहज हो जाएगी ज्यादा पाने के प्रयास में गलती कर सकते है.
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन विद्यार्थीओं के लिए समय अनुकूल रहेगा .पड़ाई मैं मन लगेगा.किसी व्यक्ति के व्यवहार में प्रसन्नता रहेगी.परिचितों आज अपने स्वार्थी स्वभाव के कारण आपसे बहुत मीठा मीठा व्यवहार करेंगे परंतु आप अपने काम से काम रखना. सेहत में आज कल की अपेक्षा सुधार अनुभव होगा लेकिन चुस्ती की कमी दिन के आरंभ में रहेगी बाद में धीरे धीरे सामान्य हो जाएगी.आज व्यवसाय में निवेश करने से पहले बाजार की मांग का अवश्य ख्याल करें जल्दबाजी में हानि हो सकती है. आज आर्थिक कारणों से होने वाली यात्रा टालना ही बेहतर रहेगा लाभ की जगह खर्च ही होगा.
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन मिश्रित रहेगा.आज तीखे बचन बोलने से बचें .दिन के आरंभिक भाग में आध्यात्म एवं परोपकार में रुचि रहेगी. आज फिजूल की बातों पर ध्यान ना दे, अपने कार्य को योजना बनाकर करे मध्यान के बाद अवश्य ही कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है. दाम्पत्य जीवन एवं पैतृक कार्यो से आज उलझन के बाद भी सुख मिलेगा.
● आज का प्रेरक प्रसंग : माता के दूध का कर्ज
● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम
300 बिल्लियां, आवारा बिल्लियों को घर लाता था फ्लैट मालिक : PMC ने दिया नोटिस
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए
•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•
● Disclaimer : इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
HISTORY : !! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 30 सितंबर 2026 बुधवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज का दैनिक राशिफल 29 सितंबर 2026 मंगलवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 28 सितंबर 2026 सोमवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 27 सितंबर 2026 रविवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान : जानें अपना भविष्य